लाइव न्यूज़ :

मरने से पहले जरूर खा लें दिल्ली में मिलने वाली ये 15 चीजें

By उस्मान | Updated: November 10, 2018 15:08 IST

दिल्ली में आपको लगभग हर गली और नुक्कड़ पर गोलगप्पे, समोसे, जलेबी, मिठाई और चाट जैसी चीजें मिल जाएंगी लेकिन जिन चीजों के बारे में हम बता रहे हैं शायद ही आपने ट्राई की हों।

Open in App

कहते हैं दिल्ली दिलवालों की है और यहां के खाने का स्वाद भी दिल को छू लेने वाला है। अगर आप खाने शौकीन हैं, तो आप यहां की लगभग हर गली और नुक्कड़ पर गोलगप्पे, समोसे, जलेबी, मिठाई और चाट जैसी चीजों का आनंद ले सकते हैं। हम आपको दिल्ली में मिलने वाली खाने की कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आपको अपने जीवन में एक बार जरूर खाना चाहिए। 

1) ब्लैक जलेबी यहां आपको ऑरेंज फ्लेवर में काले जलेबी मिल सकती है। इसका स्वाद आपको हमेशा याद रहेगा। 100 ग्राम जलेबी 30 रुपये की मिलती है। यह आपको सुल्तान जी मिठाई, दुकान संख्या 112, बाज़ार मटिया महल में मिलेगी।  

2) कॉफी आइसक्रीमगर्मियों के दौरान ठंडा कॉफी से बेहतर क्या है? गर्मियों के दौरान जमी हुई कॉफी खाने को मिल जाए तो मजा ही आ जाएगा। एक कप कॉफी आइसक्रीम की कीमत 110 रुपये है। यह आपको डीएलएफ प्लेस मॉल, साकेत में मिलेगी। 

3) सफेद गाजर का हलवा सर्दियों में इससे बेहतर चीज आपको नहीं मिल सकती है। इसे सफेद गाजर से बनाया जाता है जो कश्मीर की खूबसूरत घाटियों से आती हैं। 400 रुपये में आपको एक किलो हलवा मिल जाएगा। दुध भवन, बाजार मटिया महल में केवल सर्दियों में मिलता है। 

4) मैंगो गोल गप्पा आपने चटपटे गोलगप्पे तो खूब खाये होंगे लेकिन क्या आपने आम के स्वाद के रसीले गोलगप्पे खाये हैं? इसके लिए आपको राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय, गेट 2, भैरों मार्ग, प्रगति मैदान जाना होगा।  

5) खुरचन इसे खाकर आपको अपने बचपन के दिन याद आ जाएंगे जब आप दूध के बर्तन में जमे स्वादिष्ट खुरचन मजा लेते थे। यह आपको 2225, किनारी बाजार आरडी, धर्म पुरा, पुरानी दिल्ली में मिलेगा। इसकी कीमत 40 रुपये प्लेट है। 

6) मिल्क केकये स्वादिष्ट डेजर्ट यहां पिछले 80 सालों से बनता आ रहा है। इसके लिए आपको 336, कुचा घासी राम, चांदनी चौक जाना होगा। 500 रुपये में आपको एक किलो मिल्क केक मिल जाएगा।  

7) मूंग दाल का हलवा असली घी से बनने वाला मूंग दाल का हलवा खाकर आपको मजा आ जाएगा। इसके लिए आपको राजस्थान स्टॉल, दिल्ली हाट जाना होगा और 100 रुपये में आपको एक प्लेट हलवा मिल जाएगा। 

8) कराची हलवालगभग एक शताब्दी पुरानी यह दुकान अपने कराची हलवा के लिए राजधानी और आसपास के इलाकों में जानी जाती है। इसके लिए आपको 64 99, फतेपुरी चौक, चांदनी चौक जाना होगा। 580 रुपये में आपको एक किलो हलवा मिल सकता है। 

9) सीताफल आइसक्रीमआइसक्रीम खाना भला किसे पसंद नहीं है। अगर आप कुछ अलग फ्लेवर ट्राई करना चाहते हैं, तो आपको नेचुरल आइसक्रीम के आउटलेट पर जाना होगा। दिल्ली-एनसीआर में आपको कई आउटलेट मिल जाएंगे। 

10) जलेबी चांदनी चौक की फेमस मिठाई की दुकान जलेबी वाला का नाम आपने जरूर सुना होगा। यहां आपको 500 रुपये किलो जलेबी मिल जाएगी। इसके लिए आपको दरिबा कलां रोड, दरिबा कॉर्नर, चांदनी चौक जाना होगा। 

11) शाही टुकड़ा और मैंगो आइसक्रीम अगर आप जामा मस्जिद खाने गए हैं और खाने के बाद मीठे में शाही टुकड़ा या मैंगो आइसक्रीम नहीं खाई है, तो आपका खाना अधूरा है। इस बार कूल प्वाइंट, करीम्स, जामा मस्जिद जाकर इसका मजा लें। 

12) सोहन हलवाशुद्ध देसी घी के साथ बनाया गया, यह एक मजेदार डेजर्ट है। इसके लिए आपको 1972-1973, कॉर्नर परांठे वाली गली, सेंट्रल बैंक, चांदनी चौक जाना होगा। यह 650 रुपये प्रति किलो मिलता है। 

13) स्टफ्ड कुल्फी यहां आपको मैंगो, अनार, ऐप्पल, ऑरेंज जैसे कई फ्लेवर वाली कुल्फी मिल जाएगी। इसके लिए आपको 526, कुचा पाटी राम, बाजार सीता राम, चावरी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास, चावरी बाज़ार जाना होगा।

 

14) रोशन दी कुल्फी यहां आपको आम, पान, चॉकलेट ओरेओ, केसर बदाम पिस्ता फ्लेवर में कुल्फी मिल जाएगी। इसके लिए आपको 2816, अजमल खान रोड, करोल बाग जाना होगा और एक कुल्फी 120 रुपये की है। 

15) गुलाटी के गुलाब जामुन खाने के बाद अगर किसी को गर्मागर्म गुलाब जामुन खाने को मिल जाए, तो इससे मजेदार कुछ नहीं हो सकता है। इसके लिए आपको 6, पांडारा रोड मार्केट जाना होगा जहां आपको 205 रुपये में एक प्लेट गुलाब जामुन खाने को मिल जाएंगे। 

टॅग्स :फूडदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPariksha Pe Charcha 2026: 11 जनवरी तक कराएं पंजीकरण, पीएम मोदी करेंगे चर्चा, जनवरी 2026 में 9वां संस्करण

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित

क्राइम अलर्टDelhi: जाफराबाद में सड़क पर झड़प, गोलीबारी के बाद 3 गिरफ्तार

भारतIndiGo Flights Cancelled: इंडिगो ने दिल्ली से सभी फ्लाइट्स आज रात तक की बंद, यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी

भारतDelhi Traffic Advisory: पुतिन के दौरे को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन रास्तों पर जाने की मनाही; चेक करें

खाऊ गली अधिक खबरें

खाऊ गलीChaitra Navratri 2023: नवरात्रि में नौ दिनों तक व्रत रखने के साथ ऐसे रहे हेल्दी, पूरे दिन ऊर्जावान रहने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

खाऊ गलीबनारस में आ गई विश्व प्रसिद्ध 'मलइयो' की बहार, एक बार चख लेंगे तो भूल नहीं पाएंगे इसका स्वाद

खाऊ गलीनवरात्र: कई खूबियों वाले कनोला ऑयल के फायदे जानते हैं आप ?

खाऊ गलीसावन फलहारी रेसेपी: सावन के व्रत में खाएं, चटपटी मखाना भेल, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण-चटपट ऐसे केरं तैयार

खाऊ गलीFood Gully: चखिए प्रीत विहार के मशहूर आलू टिक्की चाट का जायका, देखिए ये खास एपिसोड