लाइव न्यूज़ :

गर्मियों में अनार केवल खाएं नहीं, इसे चेहरे पर लगाकर पाएं गोरा निखार

By गुलनीत कौर | Updated: May 19, 2018 11:38 IST

अनार में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट तत्व टैनिंग निकालने में मदद करते हैं।

Open in App

गर्मियों में आने वाले फलों में से एक होता है अनार। गर्मियां शुरू होते ही फलों की मार्केट में अनार की भरमार लग जाती है। सेहत के लिए अनार हमेशा से ही गुणकारी माना गया है लेकिन स्वास्थ्य के साथ यह स्किन के लिए भी लाजवाब चीज है। गर्मियों में अगर आप स्किन प्रॉब्लम्स जैसे कि टैनिंग, स्किन एलर्जी, रूखी त्वचा, मुंहासे आदि से अपना बचाव करना चाहते हैं तो अनार खाने के अलावा इसका स्किन पर इस्तेमाल भी करें। 

टैनिंग से बचने के लिए

अनार में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट तत्व टैनिंग निकालने में मदद करते हैं। और अगर अनार के साथ नींबू मिलाकर चेहरे पर लगाया जाए तो यह टैनिंग को तेजी से निकालने और ग्लोविंग त्वचा देने का काम करते हैं। 

ऐसे बनाएं फेस पैक: फ्रेश अनार का पेस्ट बना लें। इसमें कुछ बूंदें नींबू की डालकर मिक्स कर लें। इस फेस पैक को कॉटन बॉल के इस्तेमाल से चेहरे और गर्दन पर लगा लें। कम से कम आधे घंटे के लिए लगा रहने दें और फिर अंत में ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इस फेस पैक के एक इस्तेमाल में ही आपको टैनिंग में कमी दिखेगी और फ्रेश और ग्लोइंग चेहरा मिलेगा।

यह भी पढ़ें: गर्मियों में टैन रहित त्वचा पाने के लिए फॉलो करें शहनाज़ हुसैन के 10 असरदार टिप्स

गोरे निखार के लिए

अगर गर्मियों के कारण त्वचा पर रूखापन  आ गया है। चेहरा मुरझाया हुआ और रंग डार्क हो रहा है तो अनार में योगर्ट मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 

ऐसे बनाएं फेस पैक: एक अनार के पेस्ट में दो से तीन चम्मच फ्रेश योगर्ट मिलाकर मिक्स कर लें। अब आपका फेस पैक तैयार हो गया है। अब इसे अपनी उंगली या ब्रश के इस्तेमाल से चेहरे और गर्दन पर लगा लें। इस पैक को करीब 20 से 25 मिनट के लिए लगा रहने दें और फिर नार्मल पानी से धो लें। इस पैक के इस्तेमाल से स्किन का रूखापन कम होगा, सॉफ्ट स्किन मिलेगी और साथ ही योगर्ट स्किन को गोरा निखार पाने में भी मदद करेगा। 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

स्वास्थ्यसफेद दाग ठीक करने का घरेलू उपाय, अपनाएं ये 6 टिप्स, धीरे-धीरे दिखने लगेगा असर

स्वास्थ्यहड्डियों में कट कट की आवाज और जोड़ों के दर्द से मिलेगा आराम, खाएं कैल्शियम से भरपूर ये चीजें...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन