लाइव न्यूज़ :

ड्राई और ऑयली स्किन वाले बारिश के दिनों ऐसे रखें स्किन का खास ख्याल

By गुलनीत कौर | Updated: May 31, 2018 11:19 IST

सड़कों पर बारिश के जमा हुए गंदे पानी में जाने से पैरों की उंगलियों में और अंगूठे के बीच फंगल इन्फेक्शन हो जाता है। शरीर के अन्य अंगों पर भी एलर्जी हो जाती है।

Open in App

देश के कई राज्यों में मानसून दस्तक दी चुका है और जल्द ही अन्य राज्यों में भी लोग बारिश के मौसम का आनंद ले पाएंगे। बारिश का मौसम कई लोगों को पसंद होता है। बारिश में भीगना और फिर गरमा-गर्म चाय-पकोड़े खाना, यह एक परफेक्ट कॉम्बिनेशन कहलाता है। लेकिन बारिश का यह मौसम आनंद के साथ दिक्कतें भी लाता है। लगातार बारिश से सड़कों का पानी से भर जाना, लंबा ट्रैफिक जाम लगना, आदि दिक्कतें होती हैं। लेकिन इनके अलावा एक और दिक्कत होती है। बारिश की वजह से हमारी स्किन पर भी बुरा असर पड़ता है। लेकिन अगर कुछ टिप्स फॉलो किए जाएं तो हम बारिश के मौसम में भी अपनी स्किन को हेल्दी बनाए रख सकते हैं।

बरसात में होने वाले स्किन इन्फेक्शन

बारिश की वजह से कई तरह के स्किन इन्फेक्शन हो जाते हैं। सड़कों पर बारिश के जमा हुए गंदे पानी में जाने से पैरों की उंगलियों में और अंगूठे के बीच फंगल इन्फेक्शन हो जाता है। शरीर के अन्य अंगों पर भी एलर्जी हो जाती है। बारिश के पानी की वजह से कुछ लोगों की त्वचा जरूरत से ज्यादा रूखी हो जाती है। त्वचा पर मुंहासे होना और बालों का भी खराब होना, ये ऐसी समस्याएं हैं जो कॉमन हैं लेकिन इनका समाधान जरूरी है। आइए जानते हैं कुछ उपाय जिनसे बारिश के मौसम में आप अपनी स्किन का ख्याल रख सकते हैं। 

रूखी त्वचा के लिए (ड्राई स्किन)

बारिश के मौसम का सबसे बुरा असर रूखी त्वचा पर होता है। अगर आपकी त्वचा रूखी है तो इस मौसम में अधिक से अधिक पानी का सेवन करें। इससे शरीर में तरलता बनी रहेगी और टोक्सिन आसानी से बाहर निकलते रहेंगे। अगर बारिश के बाद त्वचा अधिक रूखी लगे तो जोजोबा ऑइल, ताजा दही और शहद मिलाकर एक पैक तैयार करें और उसे चेहरे पर लगाकर 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें। ठंडे पानी से धो लें, आप तरो ताजा महसूस करेंगे। इस पैक के अलावा आप बादाम और शहद का भी पैक लगा सकते हैं। रूखी त्वचा वाले बारिश के मौसम में अल्कोहल के सेवन से बचें।

तैलीय त्वचा के लिए (ऑयली स्किन)

बारिश का मौसम अपनी ठंडक के कारण तैलीय त्वचा वालों के लिए कुछ राहत तो लाता है लेकिन इस तरह की त्वचा के लिए स्किन इन्फेक्शन को बढ़ा देता है। बारिश के मौसम में चलने वाली तेज हवा से कई तरह के दूषित कण तैलीय त्वचा पर चिपक जाते हैं और धीरे-धीरे स्किन को खराब करते हैं। इसलिए ऐसे लोगों को बारिश के मौसम में साफ पानी से दिन में 2 से 3 बार मुंह धोना चाहिए। इसके अलावा नेचुरल चीजों जैसे कि दूओध, दही, बेसन, नींबू, गुलाब जल, ऐसी चीजों से चेहरा साफ करते रहना चाहिए ताकि स्किन पर लगा एक्स्ट्रा डर्ट निकल जाए।

यह भी पढ़ें: इन 5 प्रोडक्ट्स को रोज यूज करने से बिगड़ सकती है आपकी खूबसूरती

रूखी + तैलीय त्वचा के लिए (कॉम्बिनेशन स्किन)

इस तरह की त्वचा को हमेशा ही विशेष देखभाल की जरूरत होती है। क्योंकि ऐसे लोगों की स्किन का कुछ हिस्सा ड्राई, तो बाकी का बहुत ऑयली होता है। ऐसे में सिर्फ ड्राई या सिर्फ ऑयली वाले उपाय इन पर नहीं चलते हैं। बारिश के मौसम में इन्हें अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए और अपना चेहरा साफ रखना चाहिए। चेहरे पर अधिक हाथ ना लगाएं और ना ही चेहरे पर गंदे कपड़े का इस्तेमाल करें। चेहरे पर सिर्फ नेचुरल चीजों का प्रयोग करें। स्किन को हर पल मॉइस्चराइज रखने की कोशिश करें।

फोटो: वुमन कोस्मो, बडी मंत्रा

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

स्वास्थ्यसफेद दाग ठीक करने का घरेलू उपाय, अपनाएं ये 6 टिप्स, धीरे-धीरे दिखने लगेगा असर

स्वास्थ्यहड्डियों में कट कट की आवाज और जोड़ों के दर्द से मिलेगा आराम, खाएं कैल्शियम से भरपूर ये चीजें...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन