लाइव न्यूज़ :

सॉफ्ट-स्मूथ स्किन के लिए सप्ताह में 3 बार लगाएं घर पर बना ये जेल, जानें बनाने की विधि

By गुलनीत कौर | Updated: July 17, 2018 07:26 IST

इस जेल में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण हैं जो कई सारी स्किन प्रॉब्लम का समाधान है।

Open in App

हेल्थ, स्किन और बाल, तीनों की देखभाल के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके नियमित इस्तेमाल से अच्छी सेहत और सुंदरता दोनों सस्ते में पाई जा सकती है। इस पौधे को आसानी से घर पर ही उगाकर आप इसके ढेरों फायदे पा सकते हैं। लेकिन आज इसमें एक और चीज जोड़कर हम आपको एक ऐसा पेस्ट बताने जा रहे हैं जिसके रोजाना इस्तेमाल से कुछ ही दिनों में आपकी रंगत बदल सकती है।

एलोवेरा के जेल में अगर गुलाब जल मिलाकर इसे इस्तेमाल में लाया जाए तो आपको यह किसी भी बाजारी फेस पैक की तुलना में कई गुना अधिक रिजल्ट दे सकता है। दरअसल एलोवेरा जेल और गुलाब जल दोनों में ही एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। इन दोनों के मिश्रण से कई सारी स्किन प्रॉब्लम खत्म हो जाती हैं और नेचुरल ग्लो भी मिलता है। आपका हर महीने का पार्लर जा करे फेशियल कराने का खर्च भी बच सकता है। चलिए आपको बताते हैं ये स्पेशल जेल बनेगा कैसे:

आवश्यक सामग्री:

- एलोवेरा की 2-3 फ्रेश स्टेम- गुलाब जल (इस तरह घर पर बनाएं गुलाब जल)- विटामिन-ई ऑइल या विटामिन-सी पाउडर

विधि:

- सबसे पहले एलोवेरा की 2 से 3 फ्रेश स्टेम ले आएं। इसे किनारे से थोड़ा छीलें और ऊपरी परत निकाल दें। अब आपको अन्दर फ्रेश जेल दिखाई देगा। इसे उंगली, चम्मच या चाकू की मदद से निकालें। ध्यान रहे इसे निकालते समय केवल जेल आए, स्टेम का कोई हिस्सा ना निकालें- अब इस जेल को मिक्सर में ब्लेंड कर लें- ब्लेंड किए हुए जेल को निकालकर इसमें गुलाब जल और विटामिन-ई ऑइल दोनों दाल कर दोबारा से ब्लेंड कर दें- अगर आपको जेल की मात्रा अधिक चाहिए तो गुलाब जल और विटामिन-ई ऑइल ज्यादा मिला लें और अच्छी तरह ब्लेंड कर लें- जेल को उंगली या ब्रश की मदद से चेहरे पर लगाएं, 15 से 20 मिनट रखें और फिर ठंडे पानी से धो लें

ये भी पढ़ें: बालों में एलोवेरा लगाने से मिलते हैं 7 फायदे, ऐसे करें इस्तेमाल

कितनी बार इस्तेमाल करें: एलोवेरा और गुलाब जल के इस जेल को एक दिन छोड़कर या फिर सप्ताह में 3 बार इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे चेहरे के पिम्पल, दाग-धब्बे दूर होंगे। गुलाब जल से चेहरे को ग्लो मिलेगा और एलोवेरा के इस्तेमाल से स्किन हाइड्रेट रहेगी। जेल में विटामिन-ई या विटामिन-सी के होने से त्वचा स्मूथ बनेगी। 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

फ़ैशन – ब्यूटीब्लैक डायमंड का कमाल, चेहरे पर नहीं होने देगा जहरीले तत्वों का वार?

पूजा पाठEasy Mehndi Design: सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन का वीडियो, देखें लेटेस्ट तीज मेहंदी डिजाइन 2024

पूजा पाठHartalika Teej 2024: तीज पर लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन, तारीफ करते थक जाएंगे वो...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन