लाइव न्यूज़ :

किचन में मिलने वाली इस एक चीज से पाएं महीनों की खूबसूरती, रात में लगाकर सो जाएं

By गुलनीत कौर | Updated: July 30, 2018 07:44 IST

आपकी स्किन हमेशा चमकती रहे इसके लिए एक चम्मच आंवला पाउडर को गर्म पानी में मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे रोजाना लगाएं।

Open in App

हम में से कई लोग आंवला के सेहत को मिलने वाले फायदों के बारे में जानते हैं। इसके रोजाना सेवन से पाचन शक्ति मजबूत बनती है, पेट आसानी से साफ हो जाता है और कई रोग आने से पहले ही खत्म हो जाते हैं। लेकिन आंवला से त्वचा और बालों को क्या-क्या फायदे मिलते हैं, आज हम आपको बताएंगे। आगे बताए जा रहे आंवला के 4 फायदों को जानें, उन्हें इस्तेमाल में लाएं, और आने वाले कई महीनों के लिए खूबसूरत स्किन और बाल पाएं।

1. मुंहासों के दाग कम करें

मुंहासे चले गए लेकिन पीछे जिद्दी दाग छूट गए हैं तो आंवला के इस्तेमाल से इन्हें दूर किया जा सकता है। आंवला को मिक्सर में ब्लेंड कर लें और उंगली की मदद से पूरे चेहरे पर लगा लें। अगर आपकी स्किन अधिक सेंसिटिव है तो इस पेस्ट में थोड़ा पानी मिलाकर लगाएं। आधा घंटा या पूरी रात भी लगा रहने दे सकते हैं। इसे चेहरे से निकालते समय गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। 

2. ग्लोइंग त्वचा के लिए

आपकी स्किन हमेशा चमकती रहे इसके लिए एक चम्मच आंवला पाउडर को गर्म पानी में मिलाकर पेस्ट बनाएं। चाहें तो इसमें थोड़ी हल्दी भी मिला सकते हैं। इसे चेहरे पर रोजाना लगाएं। एक हफ्ते में चेहरा नैचुरली ग्लो करने लगेगा।

ट्राई करें केवल 3 आयुर्वेदिक नुस्खे, चेहरे पर हमेशा बना रहेगा नेचुरल ग्लो

3. टूटते-झड़ते बालों को रोकने के लिए

केवल मौसम बदलने पर ही नहीं, अगर अकसर आपको बालों के टूटने-झड़ने जैसे दिक्कत का सामना करना पड़ता है तो आंवला आपके लिए एक महत्वपूर्ण चीज होनी चाहिए। आंवला को ब्लेंड करके पेस्ट तैयार करें और इसे स्कैल्प पर लगाएं। कुछ देर रखने के बाद हेयर वॉश कर लें। ऐसा सप्ताह में कम से कम 2 बार करें। आंवला स्कैल्प को पोषक तत्व प्रदान करेगा, डेंड्रफ दूर करेगा, और बालों का टूटना कम होगा। 

4. बालों में लगाएं आंवला तेल, घर पर बनाएं

आंवला को मिक्सर में ग्राइंड करके उसे छान लें और उसका जूस एक कप में निकाल लें। अब पैन गर्म करें और उसमें नारियल तेल और आंवला जूस डालकर गर्म कर लें। 10 से 15 मिनट तक रखें। जब नारियल तेल और आंवला जूस का यह मिक्सचर भूरे रंग का हो जाए तो गैस बंद कर दें और ठंडा होने दें। रोजाना इस तेल का इस्तेमाल बालों में करें। कुछ ही दिनों में आपको लंबे, काले और घने बाल मिलेंगे। 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

स्वास्थ्यसफेद दाग ठीक करने का घरेलू उपाय, अपनाएं ये 6 टिप्स, धीरे-धीरे दिखने लगेगा असर

स्वास्थ्यहड्डियों में कट कट की आवाज और जोड़ों के दर्द से मिलेगा आराम, खाएं कैल्शियम से भरपूर ये चीजें...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन