लाइव न्यूज़ :

दीपिका-रणवीर, प्रियंका-निक के बाद बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने पहना सब्यसाची ऑउटफिट, दिखीं बेहद खूबसूरत

By गुलनीत कौर | Updated: December 17, 2018 12:19 IST

14 दिसंबर को दोनों ने मीडिया की चमक से दूर गुपचुप शादी की। पहले आई मीडिया रिपोर्ट्स में साइना और पी कश्यप के 16 दिसंबर को शादी करने की बात कही गई थी, लेकिन साइना ने दो दिन पहले ही शादी करके फैंस को सरप्राइज दे दिया। 

Open in App

बीते कुछ दिनों से बॉलीवुड में बहुत शादियां हो रही हैं। सबसे पहले दीपिका-रणवीर, फिर प्रियंका-निक और उसके बाद कई छोटे-बड़े स्टार्स शादी के बंधन में बंधे। देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अम्बानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी में साल 2018 की सबसे ज्यादा प्रसिद्ध रही शादियों में एक रही। इन सभी शादियों में दूल्हा-दुल्हन के वेडिंग लुक काफी चर्चा में रहे। दूल्हा-दुल्हन के वेडिंग लुक के मामले में सब्यसाची डिज़ाइनर का नाम सबसे अधिक सुनने को मिला। 

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी शादी के पहले फंक्शन से लेकर, शादी, बैंगलोर रिसेप्शन और यहां तक कि मुंबई पार्टी में भी सब्यसाची के ऑउटफिट पहने। इसके बाद देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने भी शादी के लिए सब्यसाची ऑउटफिट चुना। अब बॉलीवुड के बाद स्पोर्ट्स इंडस्ट्री भी सब्यसाची का ही वेडिंग ट्रेंड फॉलो करती हुई दिखाई दे रही है।

साइना नेहवाल का वेडिंग रिसेप्शन

बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल ने अपनी वेडिंग रिसेप्शन पर सब्यसाची का लहंगा पहना। उनके पति पारुपल्ली कश्यप ने भी सब्यसाची कलेक्शन का ऑउटफिट चुना। दोनों ने नीले रंग का ऑउटफिट कैरी किया, जिसमें यह जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही थी।

साइना ने ऑउटफिट से लेकर जूलरी तक के लिए सब्यसाची की कलेक्शन को ही चुना। अपनी वेडिंग रिसेप्शन एक लिए उन्होंने एक ट्रेडिशनल दुल्हन का रूप लिया। हालांकि अपनी शादी में साइना काफी सिंपल दिख रही थीं। मगर रिसेप्शन के लिए उन्होंने ऑउटफिट से लेकर जूलरी तक, हर चीज को ट्रेडिशनल तरीके से पहना।

यह भी पढ़ें: मिस यूनिवर्स के फाइनल में सारी लड़कियों पर भारी पड़ी इस ट्रांसजेंडर वुमन की खूबसूरती, फोटो देख आंखें रह जाएंगी फटी

साइना का सब्यसाची ऑउटफिट

साइना के लहंगे की बात करें तो उन्होंने हाथ की कढ़ाई का काम किया हुआ नीले रंग का लहंगा पहना है। इसके साथ पस्टेल पिंक रंग का नेट का दुपट्टा सिर पर कैरी किया है। ट्रेडिशनल लुक के लिए कुंदन का सेट, कानों में झुमके, माथे पर मांग टीका और हाथों में कड़े भी पहने हैं। 

पारुपल्ली कश्यप का सब्यसाची लुक

साइना के पति पारुपल्ली कश्यप के लुक की बात करें तो उन्होंने नीले रंग का इंडो-वेस्टर्न लुक कैरी किया है। गले में पर्ल मोतियों की माला पहनी है और कंधे से हाथ में कैरी किया हुआ शौल उन्हें रॉयल लुक दे रहा है।

साइना और पारुपल्ली कश्यप सालों से साथ में बैडमिंटन खेल रहे हैं। मीडिया ख़बरों के मुताबिक साल 2005 में पहनी बार दोनों की मुलाकात हुई थी। दोनों के कोच एक ही थे। नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर कई बार दोनों ने बतौर टीम मैच खेला है।

यह भी पढ़ें: आलिया भट्ट, जाह्नवी कपूर, सारा अली खान, सुहाना खान जैसी ब्यूटीफुल स्किन पाने के लिए रोजाना करें ये 3 काम

साइना नेहवाल की गुपचुप शादी

14 दिसंबर को दोनों ने मीडिया की चमक से दूर गुपचुप शादी की। पहले आई मीडिया रिपोर्ट्स में साइना और पी कश्यप के 16 दिसंबर को शादी करने की बात कही गई थी, लेकिन साइना ने दो दिन पहले ही शादी करके फैंस को सरप्राइज दे दिया। 

28 वर्षीय साइना और 32 वर्षीय कश्यप ने कभी भी अपने रिश्ते के बारे में सार्वजनिक तौर पर कुछ नहीं कहा और अपने रोमांस की अटकलों को कई बार खारिज भी किया, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार वे दोनों एकदूसरे को एक दशक से को डेट कर रहे थे।

टॅग्स :साइना नेहवालफैशनवेडिंग सीजन
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

पूजा पाठHoli 2026: सिंपल सफेद कुर्ते को बनाएं डिजाइनर आउटफिट, होली पर स्टाइलिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 कॉन्ट्रास्ट दुपट्टे

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: एथनिक पहनकर हो गई हैं बोर, तो इस करवा चौथ पहनें इंडो वेस्टर्न आउटफिट; लगेंगी कमाल