लाइव न्यूज़ :

किचन में रखी इन दो चीजों को आंखों के नीचे लगाएं, खत्म हो जाएंगे जिद्दी डार्क सर्कल

By गुलनीत कौर | Updated: December 24, 2018 08:33 IST

आलू और बादाम। आलू को नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट माना जाता है। यह स्किन पर होने वाले दाग, धब्बों और डार्क स्किन को लाइट करने का काम करता है। बादाम डेड स्किन को दूर करने का काम करता है। इसलिए इसे नेचुरल स्क्रब की तरह इस्तेमाल किया जाता है।

Open in App

डार्क सर्कल को खत्म करना बेहद मुश्किल होता है। यह केवल रोजाना स्किन की देखभाल से ही संभव है। अगर आपको डार्क सर्कल के होने की वजह मालूम होगी तो उसे हमेशा के लिए हटाने का काम और भी आसान हो जाएगा। इसलिए सबसे पहले आपको डार्क सर्कल होने की वजह जाननी चाहिए। 

डार्क सर्कल सामान्य तौर पर तीन कारणों से होते हैं - डायट में पौष्टिक तत्वों की कमी, तनाव और प्रदूषण। इसलिए अपनी डायट में सुधार लाएं और तनाव से दूर रहें। घंटों तक कम्प्यूटर स्क्रीन के सामने बैठे रहने से भी डार्क सर्कल हो जाते हैं। लेकिन अगर आपके डार्क सर्कल होने का कारण तीसरा यानी प्रदूषण है, तो आप घरेलू नुस्खों से इससे छुटकारा पा सकते हैं।

आज हम आपको दो ऐसी चीजों के इस्तेमाल से डार्क सर्कल दूर करने का तरीका बताने जा रहे हैं  जो आपकी किचन में ही मौजूद है। ये है आलू और बादाम। आलू को नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट माना जाता है। यह स्किन पर होने वाले दाग, धब्बों और डार्क स्किन को लाइट करने का काम करता है।

यह भी पढ़ें: ठंड में नहाने से लगता है डर तो ट्राई करें ये 2 उपाय, पूरे दिन रहेंगे फ्रेश

दूसरी तरफ बादाम की बात करें तो बादाम डेड स्किन को दूर करने का काम करता है। इसलिए इसे नेचुरल स्क्रब की तरह इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए भी बादाम को होम मेड फेस पैक में इस्तेमाल किया जाता है। यहां हम आपको आलू और बादाम से बना एक पेस्ट बताएँगे, जिससे डार्क सर्कल को कम किया जा सकता है।

बादाम और आलू का पेस्ट: 3 से 4 बादाम रातभर पानी में भिगोने के लिए रख दें। सुबह होने पर इन्हें छेल लें और ब्लेंड करके पेस्ट बना लें। इस पेस्ट में आलू का एक चम्मच रस मिलाएं। यदि घर में चन्दन पाउडर हो तो 1 से 2 चुटकी चन्दन पाउडर भी मिला लें। अब इस पेस्ट को आंखों के नीचे लगाएं और सूखने के बाद ठंडे पानी से आंखें धो लें। 

लगातार एक सप्ताह इस प्रयोग को रोजाना सुबह करें। आपको इसे करने में मात्र 15 मिनट का समय लगेगा। एक सप्ताह के बाद आपको डार्क सर्कल अपने आप लाइट होते दिखाई देंगे। 2 सप्ताह बाद डार्क सर्कल पूरी तरह से साफ हो जाएंगे। 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

स्वास्थ्यसफेद दाग ठीक करने का घरेलू उपाय, अपनाएं ये 6 टिप्स, धीरे-धीरे दिखने लगेगा असर

स्वास्थ्यहड्डियों में कट कट की आवाज और जोड़ों के दर्द से मिलेगा आराम, खाएं कैल्शियम से भरपूर ये चीजें...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन