लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं नवनिर्वाचित सांसद मिमी और नुसरत की इन्स्टाग्राम तस्वीरें हैं 'लाजवाब', जानिए इनके ब्यूटी-फिटनेस सीक्रेट्स

By गुलनीत कौर | Updated: May 29, 2019 13:50 IST

मिमी चक्रवर्ती और नुसरत जहान दोनों ही प्रसिद्ध बंगाली एक्ट्रेस हैं। इस साल के लोकसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस की ओर से दोनों ने चुनाव लड़ा और भारी जीत हासिल की।

Open in App

इस साल लोकसभा चुनाव के मैदान में फ़िल्मी दुनिया से कई हस्तियां उतरीं। इनमें से कई को जीत हासिल हुई। अभिनेता सनी देयोल को इन चुनावों में जीत के बाद काफी प्रसिद्धि हासिल हुई। सनी देयोल के अलावा दो और ऐसी हस्तियां हैं जो पहली बार राजनीति खेमे में आईं और उन्होंने बढ़कर जीत हासिल की। मगर वे अपनी जीत के लिए नहीं, बल्कि संसद में पहली बार हुई उनकी एंट्री और सोशल मीडिया ऐप ट‍िकटॉक पर डाली एक वीडियो ने उन्हें वायरल कर दिया है।

ये दो हस्तियां हैं मिमी चक्रवर्ती और नुसरत जहान। इन्होंने बंगाल से तृणमूल कांग्रेस से लोकसभा चुनाव की सीट जीती है। दोनों नवनिर्वाचित सांसद जीत के बाद वेस्टर्न ऑउटफिट पहनकर पहली बार संसद के बाहर पहुंची और अपनी जीत की खुशी जाहिर करते हुए कूल अंदाज में सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की। बस इसके बाद सोशल पर बवाल मच गया।

भारतीय नेता संसद में हो या संसद के बाहर, उन्हें हमेशा ही सादे लिबाज देखा जाता है। यही कारण है कि मिमी चक्रवर्ती और नुसरत जहान का इस ऑउटफिट में संसद के बाहर पहुंचना लोगों को मंजूर ना हुआ और वे कुछ ही मिनटों में ट्रोल हो गईं। ये तस्वीर कम हैं थी कि ट‍िकटॉक पर डाली उनकी एक वीडियो भी वायरल हो गई। इस वीडियो में दोनों सेक्सी अंदाज में डांस कर रही हैं। वीडियो की जमकर आलोचना की गई।

वहीं कुछ लोग दोनों के बचाव में भी उतरे। कई लोगों ने यह कमेंट किया कि 'पहनावे की बजाय दोनों को काम करने दिया जाए और काम में कोई कमी आए तो आलोचना करें। पहनावे से कुछ भी तय ना करें'। यंग जनरेशन ने दोनों के इस पहनावे को कूल बताते हुए सपोर्ट किया कि आखिरकार राजनीति में भी कूल परिवर्तन आया है।

यह भी पढ़ें: कैसा हो आपका 'जिम ऑउटफिट', करीना कपूर खान से लें ट्रेंडी फैशन टिप्स

खैर मिमी चक्रवर्ती और नुसरत जहान की संसद के बाहर की तस्वीर हो या फिर ट‍िकटॉक की वीडियो, दोनों की खूबसूरती वाकई तारीफ़ के लायक है। यह दोनों के इन्स्टाग्राम अकाउंट को देखकर ही साफ हो जाता है कि ब्यूटी और फिटनेस दोनों मामलों में इन सांसद बनी एक्ट्रेस ने अच्छे नंबर पाए हैं। आप खुद देखिए दोनों के इन्स्टाग्राम की कुछ सुन्दर तस्वीरें:

मिमी चक्रवर्ती और नुसरत जहान ब्यूटी सीक्रेट्स:

मिमी चक्रवर्ती और नुसरत जहान द्वारा मीडिया को दिए इंटरव्यू के माध्यम से यह पता चला है कि दोनों ही अपनी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए होम रेमेडीज यानी घरेलू नुस्खों को बढ़ावा देती हैं। नुसरत जहान को कई बार टीवी पर अपनी त्वचा की देखभाल संबंधित जानकारी देते हुए देखा गया है, त्वचा के अलावा दोनों रोजाना जिम करने की भी सलाह देती हैं। दोनों के हिसाब से एक्सरसाइज बॉडी और स्किन दोनों को दुरुस्त बनाए रखती है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावटीएमसीब्यूटी टिप्सफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत'अब बंगाल की बारी': अमित शाह ने चुनावों से पहले टीएमसी के 15 साल के शासन पर जारी की चार्जशीट

भारतजय श्री राम, बंगाल में इस बार राम राज्य?, सुवेंदु अधिकारी ने कहा- सुशासन और नारी सुरक्षा हो, घुसपैठियों को भगाओ?

भारतबंगाल चुनाव: बीजेपी ने RG Kar रेप पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ को दिया टिकट, जारी की 19 उम्मीदवारों की लिस्ट

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो