लाइव न्यूज़ :

Monsoon Skin Care Tips: स्किन टाइप के अनुसार जानिए कैसे रखें अपनी त्वचा का खास ख्याल और दिखें ब्यूटीफुल

By गुलनीत कौर | Updated: June 30, 2019 12:17 IST

ऑयली स्किन वालों को बारिश के मौसम में दिन में कम से कम 3 बार फेस वॉश करना चाहिए। इसके अलावा नेचुरल चीजें जैसे कि दूध, दही, बेसन, नींबू, गुलाब जल, इत्यादि से चेहरा साफ करते रहना चाहिए।

Open in App

मानसून के आते ही लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। लेकिन जहां ये बारिश अच्छा मौसम लाती है, वहीं ये अपने साथ स्किन और बालों के लिए समस्याएं भी लाती है। बारिश के पानी में भीगने से त्वचा और बालों की प्राकृतिक खूबसूरती प्रभावित होती है। इस मौसम में चलने वाली हवा में ही अलग तरह की चिपचिपाहट होती है तो त्वचा को अनचाही दिक्कतें देती है। बालों को भी रूखा, बेजान बनाकर हेयर फॉल को बढ़ावा देती है। आज यहां हम बात करेंगे कि कैसे आप मानसून में अपनी त्वचा का अख्याल रख सकते हैं। आगे जानिए अपनी स्किन टाइप के अनुसार मानसून स्किन केयर टिप्स:

स्किन केयर टिप्स: ड्राई स्किन (Monsoon Skin Care Tips for Dry Skin)

- बारिश के मौसम का सबसे बुरा असर रूखी त्वचा पर होता है। अगर आपकी त्वचा रूखी है तो इस मौसम में अधिक से अधिक पानी का सेवन करें- पानी बॉडी को अन्दर से हाइड्रेट रखेगा। साथ ही बॉडी में बनने वाली टोक्सिन को भी बाहर करेगा- बारिश के बाद त्वचा अधिक रूखी लगे तो जोजोबा ऑइल, ताजा दही और शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं- मानसून में हफ्ते में 3 बार बादाम और शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं- बारिश के दिनों में अल्कोहल का सेवन करने से बचें

यह भी पढ़ें: मसूर की दाल के ये 5 आयुर्वेदिक नुस्खे देंगे नेचुरल ग्लो, मिलेगी एक्ने, स्किन एजिंग जैसी 10 दिक्कतों से छुट्टी

स्किन केयर टिप्स: ऑयली स्किन (Monsoon Skin Care Tips for Oily Skin)

- बारिश का मौसम अपनी ठंडक के कारण तैलीय त्वचा वालों के लिए कुछ राहत तो लाता है लेकिन साथ ही देता है स्किन इन्फेक्शन- बारिश के मौसम में चलने वाली तेज हवा से कई तरह के दूषित कण तैलीय त्वचा पर चिपक जाते हैं जो एक्ने, कील-मुंहासों को जन्म देते हैं- ऑयली स्किन वालों को बारिश के मौसम में दिन में कम से कम 3 बार फेस वॉश करना चाहिए- इसके अलावा नेचुरल चीजें जैसे कि दूध, दही, बेसन, नींबू, गुलाब जल, इत्यादि से चेहरा साफ करते रहना चाहिए- त्वचा को ठंडक देने वाली चीजों का इस्तेमाल करें

स्किन केयर टिप्स: कॉम्बिनेशन स्किन (Monsoon Skin Care Tips for Combination Skin)

- कॉम्बिनेशन स्किन वालों को मानसून में अपनी त्वचा का सबसे अधिक ख्याल रखना चाहिए, क्योंकि इन्हें ड्राई और ऑयली स्किन दोनों तरह की प्रोब्लेम्स सताती हैं- बारिश के मौसम में इन्हें अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए और अपना चेहरा साफ रखना चाहिए- चेहरे पर अधिक हाथ ना लगाएं और ना ही चेहरे पर गंदे कपड़े का इस्तेमाल करें- चेहरे पर सिर्फ नेचुरल चीजों का प्रयोग करें। स्किन को हर पल मॉइस्चराइज रखने की कोशिश करें

टॅग्स :मानसूनस्किन केयरब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

भारतविकसित होते भारत को अस्त-व्यस्त करती बाढ़

भारतJ&K में 125 वर्षों में छठा सबसे ज़्यादा बारिश वाला रहा अगस्त, 73% अधिक बारिश हुई, लद्दाख में सामान्य से 930% अधिक बारिश हुई

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन