लाइव न्यूज़ :

लैक्मे फैशन वीक के 5वें दिन रैंप पर दिखा करीना कपूर का जलवा, लॉन्च किया खुद का मेकअप रेंज

By गुलनीत कौर | Updated: August 27, 2018 17:08 IST

इवेंट के अंत में लैक्मे कंपनी ने अपनी एक खास मेकअप रेंज को भी लॉन्च किया जिसका नाम 'करीना कपूर खान बाय लैक्मे एब्सोल्यूट' है।

Open in App

लैक्मे फैशन वीक के 5वें और आखिरी दिन पर 'बेबो' यानी करीना कपूर खान ने स्टेज पर अपना जलवा बिखेरा। सैफ अली खान की बेगम ने स्टेज पर आते ही अपनी अदाओं से लोगों की धड़कनें और भी तेज कर दीं। करीना डिज़ाइनर मोनिशा जयसिंह के शो की शो-स्टॉपर बनी थीं और उन्होंने रैंप पर डिज़ाइनर के 'शेड्स ऑफ डीवा' कलेक्शन को प्रमोट किया।

करीना का ऑफ-शोल्डर गाउन

डिज़ाइनर की इस कलेक्शन में से करीना ने अपने लिए खास तरह का गाउन चुना। यह गाउन ऑफ-शोल्डर है जिसे पहन करीना स्टाइलिश और स्टनिंग लग रही थी। करीना का ये गाउन काफी शाइन कर रहा है। इस गाउन के अलावा डिज़ाइनर मोनिशा जयसिंह की कलेक्शन की सभी ड्रेस में चमकदार कपड़े और कढ़ाई का इस्तेमाल किया गया है।

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि करीना किसी डिज़ाइनर के लिए रैंप पर उतरी हों, इससे पहले भी करीना ने कई बार रैंप वॉक किया है। लेकिन तैमुर को जन्म देने के बाद यह करीना का पहला रैंप वॉक है। इससे पहले प्रेगनेंसी में ही करीना ने मनीष ,मल्होत्रा के वेडिंग कलेक्शन के लिए रैंप वॉक किया था।

ये भी पढ़ें: लैक्मे फैशन वीक 2018: पिंक-ब्लू लहंगे में छाईं जाह्नवी कपूर, यंग जनरेशन को दी 3 फैशन टिप्स

करीना का मेकअप

लैक्मे फैशन वीक के मेकअप पार्टनर लैक्मे की करीना पहले से ही ब्रांड एम्बेसडर हैं। इस रैंप वॉक के दय्रान करीना ने लैक्मे के ही मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया लेकिन गाउन को परफेक्ट लुक देने के लिए करीना ने कम मेकअप का इस्तेमाल किया। जो उनके पूरे लुक को परफेक्ट बनाता है। 

करीना कपूर खान बाय लैक्मे एब्सोल्यूट

इवेंट के अंत में लैक्मे कंपनी ने अपनी एक खास मेकअप रेंज को भी लॉन्च किया जिसका नाम 'करीना कपूर खान बाय लैक्मे एब्सोल्यूट' है। अपने रैंप वॉक और मेकअप के बारे में बात करते हुए करीना ने कहा कि वे पिछले आठ सालों से लैक्मे से जुड़ी हुई हैं और बतौर एक्ट्रेस मेकअप के लिए कलैबरेट करने का यह सही समय और सही जगह भी थी।

लैक्मे फैशन वीक के आखिरी दिन करीना के अलावा करण जोहर, सुजेन खान, लारा दत्ता, श्वेता बच्चन नंदा, आदि सितारे भी इवेंट का हिस्सा बने। 

टॅग्स :करीना कपूरफैशन शोफैशन
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

पूजा पाठHoli 2026: सिंपल सफेद कुर्ते को बनाएं डिजाइनर आउटफिट, होली पर स्टाइलिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 कॉन्ट्रास्ट दुपट्टे

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: एथनिक पहनकर हो गई हैं बोर, तो इस करवा चौथ पहनें इंडो वेस्टर्न आउटफिट; लगेंगी कमाल