लाइव न्यूज़ :

स्टार सीक्रेट्स: नेचुरल ग्लो पाने के लिए ये 5 टिप्स फॉलो करती हैं जेनिफर विंगेट

By गुलनीत कौर | Updated: March 24, 2018 17:06 IST

जेनिफर का कहना है कि हमें कभी भी ब्यूटी प्रोडक्ट के मामले में समझौता नहीं करना चाहिए और अपनी स्किन टाइप के अनुसार ही इन्हें चुनें।

Open in App

पहले 'बेहद' और अब 'बेइन्तेहां', अपनी गजब एक्टिंग और खूबसूरत अदाओं से टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट छोटे परदे पर पॉपुलर हो गई हैं। धीरे-धीरे जेनिफर टीवी की दुनिया की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल हो गई हैं। जेनिफर को उनके फैंस एक्टिंग के अलावा उनके बेहतरीन स्टाइल और नेचुरल ब्यूटी के कारण भी फॉलो करते हैं। अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए जेनिफर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं जिसमें वेस्टर्न से लेकर इंडियन ऑउटफिट में उन्हें देखा जा सकता है। 

प्रसिद्ध भारतीय अंग्रेजी वेबसाइट को दिए अपने इंटरव्यू में जेनिफर ने अपने ब्यूटी सीक्रेट जाहिर किए हैं। कैसे दैक्ली रूटीन में कुछ छोटे-छोटे टिप्स को फॉलो करके आप हमेशा के लिए खूबसूरत और स्टाइलिश भी दिख सकते हैं, इसके सीक्रेट बयां किए हैं। चलिए जानते हैं टॉप 5 ब्यूटी सीक्रेट जो जेनिफर विंगेट खुद फॉलो करती हैं: 

1. अन्दर से खुश रहो: दुनिया का कोई भी ब्यूटी प्रोडक्ट आपको तब तक सुन्दर नन्हीं बना सकता जब तक वह खूबसूरती आपके अन्दर से नहीं आती है, जेनिफर का कहना है कि अगर आप हमेशा अन्दर से खुश रहेंगे तो वह खुशी ग्लो के रूप में आपके चेहरे पर दिखाई देगी, इसलिए हमेशा खुश रहने की कोशिश करें।

2. खूब पानी पियें: जेनिफर का कहना है को आपकी स्किन को खूबसूरत बनाने के लिए पानी सबसे अधिक जिम्मेदार है। ज्यादा से ज्यादा पानी पियें, ताकि आपकी बॉडी अन्दर से हाइड्रेट रहे और यह आपकी स्किन को नेचुरल ग्लो दे सके। 

3. बॉडी डिटॉक्स करना है जरूरी: जेनिफर बार-बार अधिक से अधिक पानी या रसीले फलों के सेवन पर जोर देती हैं। लिक्विड खाद्य पदार्थ बॉडी के विषैले पदार्थों को बाहर करने में मदद करते हैं, बॉडी डिटॉक्स होती है तो स्किन भी ग्लो करने लगती है। 

4. ब्यूटी प्रोडक्ट के मामले में समझौता ना करें: जेनिफर का कहना है कि हमें हमेशा अच्छी ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल करने चाहिए। अच्छे का मतलब केवल यह नहीं है कि आप महंगे कॉस्मेटिक की ओर बढ़ें, बल्कि जो आपकी स्किन को सूट करे उसे लें।

5. जो भी पहनें, गर्व से पहनें: आपने कैसी ड्रेस पहनी है अगर उसे लेकर आप खुद ही कम्फर्टेबल नहीं हैं तो दुनिया भी आप पर उंगली उठाएगी। आप जो भी पहने उसे गर्व से पहनें तो आप खुद ही सुन्दर लगने लगेंगी। 

तो ये जेनिफर द्वारा दिए गए कुछ ऐसे ब्यूटी सीक्रेट हैं जिन्हें फॉलो करना बिलकुल भी मुश्किल नहीं है। इन्हें हर कोई फॉलो कर सकता है और जेनिफर की तरह ही ब्यूटीफुल स्किन पा सकता है। जरूरत है तो केवल पक्के इरादे की। क्योंकि ये टिप्स एक दिन या एक सप्ताह में रिजल्ट नहीं देते हैं। हफ्तों की मेहनत के बाद ही इनका असर दिखना शुरू होता है। तो फॉलो करें इन्हें और दिखें ब्यूटीफुल। 

टॅग्स :जेनिफर विंगेटब्यूटी टिप्सटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन