लाइव न्यूज़ :

डार्क सर्किल से हैं परेशान! आजमाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, जल्द ही काले घेरों से मिलेगा छुटकारा

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 30, 2022 15:23 IST

भरपूर नींद ना लेना, देर रात तक लैपटॉप या मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना, बढ़ती हुए चिंता और तनाव की वजह से भी लोगों को आंखों के नीचे डार्क सर्किल होने लगते हैं। इसके अलावा अगर आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी है तो ये भी डार्क सर्किल का कारण भी बनती है।

Open in App
ठळक मुद्देडार्क सर्किल कई कारणों से होता है।घरेलू नुस्खों की मदद से डार्क सर्किल को आसानी से खत्म किया जा सकता है।

Skin Care: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अधिकांश लोग डार्क सर्किल की शिकायत करते हैं। दरअसल, डार्क सर्किल कई कारणों से होता है। भरपूर नींद ना लेना, देर रात तक लैपटॉप या मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना, बढ़ती हुए चिंता और तनाव की वजह से भी लोगों को आंखों के नीचे डार्क सर्किल होने लगते हैं। इसके अलावा अगर आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी है तो ये भी डार्क सर्किल का कारण भी बनती है। हालांकि, घरेलू नुस्खों की मदद से डार्क सर्किल को आसानी से खत्म किया जा सकता है।

बादाम का तेल

बादाम का तेल चिकना होता है लेकिन अच्छा माना जाता है। बादाम का तेल आंखों के नीचे काले घेरे को हल्का करने और आंखों के नीचे की सूजन को कम करने में सहायता करता है। इस तेल में विटामिन ई और के होता है जो सूखेपन को दूर रखने में मदद करता है। ऐसे में इसे आंखों के नीचे लगाकर थोड़ी देर मसाज करें। आप बादाम के तेल से रोजाना हल्के हाथों से मसाज कर कुछ ही दिनों में फर्क देख सकते हैं।

आइस क्यूब

जब आप आइस क्यूब जमाने जाएं तो उसमें थोड़ा सा खीर और एलोवीरा मिलाकर उसे फ्रिज में रखें। इसके बाद आइस क्यूब सकाले घेरों पर मसाज करिए। इससे आपकी त्वचा को ठंडक मिलेगी और वह रिफ्रेश सी लगने लगेगी। आप इसे भी रोजाना इस्तेमाल कर सकती हैं।

ठंडा दूध

आप रूई या कॉटन पैड को ठंडे दूध में डिप करें तो फिर इसे आंखों के ऊपर रख लें। रेटिनोइड्स विटामिन ए का एक उत्कृष्ट स्रोत होते हैं। रेटिनोइड्स काले घेरे को हल्का करने में मदद करते हैं।

टमाटर

टमाटर के गूदे के पेस्ट को अपनी पलकों पर और अपनी आंखों के नीचे लगाएं। इस पर मालिश करने के लिए धीरे से एक साफ किए हुए आई-रोलर का उपयोग करें। टमाटर एंटीऑक्सिडेंट और लाइकोपीन से भरपूर होते हैं जो काले घेरों को कम करने का काम करते हैं। 

टी बैग्स

अगली बार चाय बनाने के लिए आप जब भी टी बैग्स का इस्तेमाल करें तो उन्हें फेंके नहीं। दरअसल, टी बैग्स बड़े ही काम की चीज होते हैं। आप इन्हें कुछ समय के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। इसके बाद जब ये ठंडे हो जाएं तो 10 से 15 मिनट के लिए इन्हें आंखों के ऊपर रख लें। इससे आंखों को ठंडक मिलेगी। 

टॅग्स :डार्क सर्कलस्किन केयरब्यूटी टिप्सचाय
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोज प्लास्टिक के कप में पीते हैं कॉफी-चाय? तो हो जाए सावधान; अध्ययन में चौंकाने वाला खुलासा

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन