लाइव न्यूज़ :

रेड वाइन पिएं या ना पिएं, लेकिन चेहरे पर जरूर लगाएं, आपकी खूबसूरती के कायल हो जाएंगे लोग

By गुलनीत कौर | Updated: December 20, 2018 13:55 IST

तीन दिन के बाद आपको अपने चेहरे पर ग्लो दिखाई देगा, रेड वाइन के एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण आपकी स्किन को इवन टोन देंगे। चेहरे के दाग-धब्बे लाइट होते दिखाई देंगे।

Open in App

फूड हैबिट्स को लेकर हर किसी की अपनी एक चॉइस होती है। कोई वेजीटेरियन है या तो कोई नॉन-वेज का शौक़ीन। लेकिन आपने कई बार वेजीटेरियन लड़कियों को भी बालों और चेहरे पर अंडा लगाते देखा होगा। अंडे के गुण स्किन और बालों को सॉफ्ट बनाते हैं। उनमें शाइन लाते हैं। इसी तरह वाइन भी स्किन और बालों के लिए लाभकारी है। 

अगर आप नॉन-अल्कोहोलिक हैं, शराब, वाइन, बियर जैसी चीजों से दूर रहती हैं तो हम इनके सेवन की सलाह आपको कभी नहीं देंगे। लेकिन अगर आप वाइन को स्किन पर ट्राई कर सकती हैं, तो आज ही ऐसा करें। क्योंकि वाइन आपकी स्किन को मात्र 5 दिनों में इतना ब्यूटीफुल बना सकती हैं। इस दौरान हर दिन आपको अपनी स्किन में एक खास बदलाव दिखाई देगा। आगे जानिए आपको क्या करना होगा।

Day 1: वाइन को चेहरे पर लगाएं

मार्केट में मिलने वाली सबसे अच्छी और प्योर रेड वाइन का पता लगाएं। उसे खरीदकर लाएं। घर लाने के बाद कॉटन या उंगलियों की मदद से इसे अपने चेहरे पर सीधा लगाएं। पहले स्टेप में आपको रेड वाइन में कुछ भी नहीं मिलाना है। वाइन लगाने के बाद 2 मिनट मसाज करें और फिर 5 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। 

इस समय आपको अपना चेहरा वैसा ही दिखेगा जैसा फेसवॉश से चेहरा धोने के बाद दिखता है। लेकिन कुछ घंटों के बाद आपको अपने चेहरे की पिगमेंटेशन कम होती दिखाई देगी। अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आपको फेसवॉश के कुछ समय बाद आपका चेहरा डल पढ़ जाता होगा। लेकिन रेड वाइन से चेहरा धोने के बाद ऐसा नहीं होगा। यह पहला और बड़ा बदलाव है।

Day 2: कोल्ड क्रीम में मिलाएं रेड वाइन

अगले स्टेप में आपको रेड वाइन को उस एक चीज में मिलाना है जो आप रोजाना इस्तेमाल करती हैं। मॉइस्चराइजर हो या क्रीम, इसे हम अपने चेहरे पर रोजाना लगाते हैं। तो आप एक चम्मच क्रीम में दो चम्मच रेड वाइन मिलाएं। इसे मिक्स करें और चेहरे पर फेस पैक की तरह मोटी परत में ही लगा लें। 

क्रीम लगाने के बाद 10 मिनट का इन्तजार करें। इसके बाद हलके हाथों से 2 मिनट मसाज करें। अब आप चीहें तो कॉटन से चेहरा साफ कर लें या ठंडे पानी से धो लें। आप आइस क्यूब्स का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इससे क्रीम की वजह से अगर स्किन पै एक्स्ट्रा ऑइल बना होगा तो वह निकल जाएगा और स्किन पोर्स टाइट हो जाएंगे।

Day 3: वाइन फेस पैक

मार्केट से आपको वाइन फेस पैक मिल जाएगा। लेकिन अगर आपके पास रेड वाइन है तो इसे घर पर ही बनाएं। बराबर मात्रा में योगर्ट, शहद और वाइन ले लें। तीनों के दो-दो चम्मच लेकर मिक्स कर लें। इसे चेहरे पर लगाएं और पैक के सूखने तक का इन्तजार करें। जब यह सूख जाए तो नार्मल पानी से चेहरा धो लें।

Day 4: रेड वाइन से दोबारा चेहरा साफ करें

तीन दिन के बाद आपको अपने चेहरे पर ग्लो दिखाई देगा, रेड वाइन के एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण आपकी स्किन को इवन टोन देंगे। चेहरे के दाग-धब्बे लाइट होते दिखाई देंगे। चौथे दिन आपको वही करना है जो आपने पहले दिन किया। रात में रेड वाइन से चेहरा साफ करके सो जाएं।

यह भी पढ़ें: नींबू रस में इस चीज को मिलाकर लगाने से 3 दिन में साफ हो जाएंगे मुंहासे, लाल दाने, मस्से, चिकन पॉक्स के निशान

Day 5: रेड वाइन फेशियल

पांचवें दिन आपको रेड वाइन से मसाज करने के बाद रेड वाइन पैक अपने चेहरे पर लगाना है। लेकिन ध्यान रहे कि इन दोनों को करने के बीच समय कम होना चाहिए। और दोनों प्रयोगों को अपने चेहरे पर 10 मिनट से ज्यादा ना रखें। इन दिन के अंत में आपको अपने चेहरे के मुंहासों में कमी दिखाई देगी। स्किन ग्लो करेगी और आप फ्रेश फील करेंगी। 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

स्वास्थ्यसफेद दाग ठीक करने का घरेलू उपाय, अपनाएं ये 6 टिप्स, धीरे-धीरे दिखने लगेगा असर

स्वास्थ्यहड्डियों में कट कट की आवाज और जोड़ों के दर्द से मिलेगा आराम, खाएं कैल्शियम से भरपूर ये चीजें...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन