लाइव न्यूज़ :

अनार के 5 फेस पैक, स्किन टाइप के हिसाब से चुनें और बनें खूबसूरत

By गुलनीत कौर | Updated: April 19, 2018 10:04 IST

अनार में विटामिन-के, बी, सी, ढेर सारे मिनरल्स और पोषक तत्व होते हैं जो ना केवाक्ल सेहत के लिए बल्कि स्किन के लिए अच्छे हैं।

Open in App

आपने आजतक अनार के सेहत से जुड़े कई फायदे सुने होंगे। अनार में विटामिन-के, बी और सी होता है। इसके अलावा कई सारे मिनरल्स और पोषक तत्वों से भरपूर होता है ये लाल फल। लेकिन सेहत के अलावा अनार के कुछ गुण हमें प्राकृतिक सुंदरता पाने में भी मदद करते हैं। आज हम आपको बताएंगे अनार के इस्तेमाल से बनने वाले 5 फेस पैक के बारे में, अपनी स्किन टाइप के अनुसार इन्हें आप चुनें और पाएं दमकती त्वचा।

1. अनार और नींबू

इन दोनों में विटामिन-सी की भरपूर मात्रा होती है। फेस पैक बनाने के लिए अनार को मिक्सर ग्राइंडर में पीस लें और फिर इसमें नींबू की 3 से 4 बूंदें डालकर मिला लें। इस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं और 30 मिनट के लिए छोड़ दें। सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें। विटामिन-सी युक्त यह फेस पैक स्किन को ग्लो देगा, सूरज की किरणों से होने वाली टैनिंग निकालेगा, त्वचा के रंग को लाइट करेगा और स्किन को सॉफ्ट बनाने का भी कम करेगा। स्किन टाइप: ऑइली स्किन

यह भी पढ़ें: गर्मियों में हर दूसरे दिन बालों में लगाएं ये एक चीज, बरकरार रहेगी चमक

2. अनार और ग्रीन-टी

इस फेस पैक में एंटी-ऑक्सीडेंट तत्वों की भरमार रहती है। स्किन पर किसी भी प्रकार की एलर्जी, मुंहासों, दाग-धब्बों को कम करने के लिए इस फेस पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है। अनार के पेस्ट में एक चम्मच फ्रेश ग्रीन टी का पेस्ट और एक चम्मच योगर्ट भी मिलाएं। इस पैक को चेहरे पर आधे घंटे के लिए लगातें और फिर ठंडे पानी से धो लें। स्किन टाइप: ऑइली और नार्मल स्किन

3. अनार और शहद

अनार के पेस्ट में एक चम्मच शहद मिलाकर इसे चेहरे पर तकरीबन 30 मिनट के लिए लगा रहने दें। पैक सूखने पर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। अनार और शहद का यह फेस पैक चेहरे की रंगत बढ़ाएगा, ग्लो दिलाने में मदद करेगा, स्किन को रेडियंट बनाता है। स्किन टाइप: ड्राई और नार्मल स्किन

यह भी पढ़ें: स्किन ऑयली हो या ड्राई, इन 5 बेसन पैक से पाएं निखरी त्वचा

4. अनार और कोको

ये दोनों चीजें एंटी-ऑक्सीडेंट तत्वों से भरपूर होती हैं और यदि इनसे बनाए हुए फेस पैक का आप सप्ताह में 2 बार भी इस्तेमाल करेंगे तो आपकी स्किन नैचुरली ग्लो करने लगेगी। अनार और कोको के पेस्ट को मिक्स कर लें और अपने चेहरे और गर्दन दोनों पर लगाएं। 20 से 25 मिनट लगा रहने के बाद ठंडे पानी से धो लें। आपको खुद अपने चेहरे पर इंस्टेंट नेचुरल ग्लो दिखेगा। स्किन टाइप: सभी स्किन टाइप के लिए

5. अनार और योगर्ट

चेहरे के दाग-धब्बों, सन टैनिंग, आदि स्किन संबंधी तकलीफों को कम करने के लिए योगर्ट का फेस पैक लगाना चाहिए लेकिन अगर इसमें अनार भी मिला लिया जाए तो असर कई गुना बढ़ जाता है। अनार के पेस्ट में एक चम्मच योगर्ट मिलाएं और मिक्स करने के बाद चेहरे पर लाफा लें। 20 से 25 मिनट तक रखें और फिर हलके हाथों से मसाज करने के बाद पानी से निकालें। स्किन टाइप: सभी स्किन टाइप के लिए

फोटो: पिक्सा-बे, फ्लिकर

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

स्वास्थ्यसफेद दाग ठीक करने का घरेलू उपाय, अपनाएं ये 6 टिप्स, धीरे-धीरे दिखने लगेगा असर

स्वास्थ्यहड्डियों में कट कट की आवाज और जोड़ों के दर्द से मिलेगा आराम, खाएं कैल्शियम से भरपूर ये चीजें...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन