लाइव न्यूज़ :

प्रिया प्रकाश, अन्नु एमानुएल, तमन्ना भाटिया... आखिर क्यूं इतनी हॉट और ब्यूटीफुल होती हैं साउथ एक्ट्रेस

By गुलनीत कौर | Updated: May 10, 2018 11:32 IST

साउथ इंडियन अदाकारों की बॉडी कर्वी और स्किन कोमल होती है। इसके पीछे योग का बहुत बड़ा हाथ है।

Open in App

कुछ दिन पहले साउथ इंडियन ब्यूटी प्रिया प्रकाश वारियर इंटरनेट पर छाई हुईं थी। अपनी खूबसूरत अदाओं के कारण लोगों ने उन्हें खूब पसंद किया और उनकी फोटोज-वीडियोज को शेयर भी किया। हाल फिलहाल में एक और साउथ इंडियन ब्यूटी अन्नु एमानुएल भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अन्नु को लोग उनकी नेचुरल ब्यूटी के लिए बेहद पसंद कर रहे हैं। बता दें कि अन्नु केवल 21 साल की हैं और इतनी कम उम्र में भी बेहद खूबसूरत होने के कारण लोग सोशल मीडिया पर लगातार उनकी बातें कर रहे हैं। साउथ इंडियन अदाकाराओं को हमेशा से ही अपनी नेचुरल ब्यूटी के लिए जाना गया है। आइए जानते हैं उनकी प्राकृतिक खूबसूरती के राज। 

कोकोनट

तटीय इलाका होने के कारण साउथ इंडिया के लोग कोकोनट बहुत खाते भी हैं और इसका पाने भी खूब पीया जाता है। कोकोनट में कई सारे विटामिन और मिनरल्स होते हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं और साथ ही स्किन को अन्दर से ग्लो प्रदान करते हैं। यही कारण है कि साउथ इंडियन अभिनेत्रियों में नेचुरल ग्लो होता है। भले ही उनकी स्किन डार्क हो लेकिन त्वचा में चमक जरूर होती है।

यह भी पढ़ें: सोनम कपूर ब्यूटी सीक्रेट्स: रोजाना ये 2 होम मेड फेस पैक देते हैं नेचुरल ग्लो

योग

साउथ इंडियन अदाकारों की बॉडी कर्वी और स्किन कोमल होती है। इसके पीछे योग का सबसे बड़ा हाथ है। रोजाना योग करने से उनकी बॉडी फिट रहती है, शेप में रहती है और साथ ही योग उनकी त्वचा को भी ढेरों लाभ देता है। योग करने से समय से पहले झुर्रियां, आंखों के नीच काले धब्बे और त्वचा पर बुढ़ापे के निशान आना, ऐसी तमाम समस्यों से बचा जा सकता है। 

आयुर्वेद

साउथ इंडिया के नेचुरल इलाके में रहने से यहां के लोग हर प्रॉब्लम का समाधान प्रकृति में ही खोजते हैं। घरेलू तरीके से बनाए जाने वाले फेस और हेयर पैक का इस्तेमाल करके यहां की लड़कियों की स्किन और बाल दोनों चमकदार बनते हैं। यहां बाजारी कॉस्मेटिक्स का इस्तेमाल नाम मात्र ही किया जाता है।

यह भी पढ़ें: नेचुरल ग्लो पाने के लिए ये 5 टिप्स फॉलो करती हैं जेनिफर विंगेट

मसाज

देश-दुनिया में साउथ इंडिया की मसाज थेरेपी मशहूर हैं। यहां प्राकृतिक तेल और परफेक्ट मसाज तकनीक का इस्तेमाल करके मसाज दी जाती है। जिससे स्किन और बाल दोनों को फायदा मिलता है। यह भी साउथ इंडियन की लड़कियों की खूबसूरती का एक बड़ा कारण है। 

लाइफस्टाइल

अगर लाइफस्टाइल खराब हो तो फिर चाहे कितने ही नुस्खे क्यों ना आपना लो, सुंदरता हाथ में आकर भी निकल जाती है। साउथ इंडिया में लोग समय से सोने और सुबह समय से उठने में विश्वास रखते हैं। सादा जीवन जीते हैं, 6 से 8 घंटे की नींद लेते हैं और टला-भुना खाने से बचते हैं। भरपूर नींद और हेल्दी डाइट उनकी फिट बॉडी और ग्लोइंग त्वचा अका राज है। 

टॅग्स :प्रिया प्रकाश वारियरब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

स्वास्थ्यसफेद दाग ठीक करने का घरेलू उपाय, अपनाएं ये 6 टिप्स, धीरे-धीरे दिखने लगेगा असर

स्वास्थ्यहड्डियों में कट कट की आवाज और जोड़ों के दर्द से मिलेगा आराम, खाएं कैल्शियम से भरपूर ये चीजें...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन