सोनम कपूर ब्यूटी सीक्रेट्स: रोजाना ये 2 होम मेड फेस पैक देते हैं नेचुरल ग्लो
By गुलनीत कौर | Published: May 3, 2018 10:41 AM2018-05-03T10:41:34+5:302018-05-03T11:17:00+5:30
सोनम के अनुसार स्किन को हेल्दी रखने के लिए ढेर सारे विटामिन और मिनरल्स की आवश्यक्ता होती है।
बॉलीवुड की फैशन डीवा सोनम कपूर अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ 8 मई को मुंबई में शादी कर रही हैं। आनंद दिल्ली के एक बिजनेसमैन हैं और दोनों के लंबे समय से रिलेशनशिप में होने की खबरें सुर्खियों में बनी हुई थी। अब फाइनली दोनों मुंबई में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बॉलीवुड में सोनम कपूर को फैशन आइकन के रूप में जाना जाता है। उनके फैशन सेंस के अलावा उन्हें उनकी फिट बॉडी और बेदाग त्वचा के लिए भी जाना जाता है। सोनम की स्किन का रंग सांवला है लेकिन फिर भी वे इस रंग को बहुत कांफिडेंस के साथ कैरी करती हैं। इसके साथ ही सोनम अपनी त्वचा को कैसे जवां और हर पल दाग-धब्बों से दूर रखती हैं, आइए जानते हैं उनके ब्यूटी सीक्रेट्स।
एक अंग्रेजी मैगज़ीन को दिए अपने इंटरव्यू में सोनम ने बताया है कि मेरी हेल्दी स्किन के पीछे सबसे बड़ा हाथ मेरी मां का है। उन्होंने मेरी स्किन का हर पल ख्याल रखा है। मुझे क्या खाना है, क्या नहीं खाना, किन चीजों को चेहरे पर लगाना है, हर बात की जानकारी उन्हें रहती है।
सोनम के अनुसार स्किन को हेल्दी रखने के लिए ढेर सारे विटामिन और मिनरल्स की आवश्यक्ता होती है। त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए वे घर पर बने फेस पैक का भी इस्तेमाल करती हैं।
यह भी पढ़ें: सोनम कपूर ने ऐसे बनाया स्लिम एंड सेक्सी फिगर, कभी था 90 किलो वजन
रोजाना रूटीन में सोनम कुछ ऐसे काम करती हैं जिससे उनकी त्वचा सुन्दर बनी रहे, जैसे कि:
- ढेर सारा पानी पीना
- डिटॉक्स वाटर पीना
- रोजाना लाइट मॉइस्चराइजिंग क्रीम लगाना
- सोने से पहले चेहरा साफ करके मॉइस्चराइज करती हैं
- स्किन के लिए हेल्दी डाइट
- दिन में एक बार 10 मिनट के लिए फेस पैक लगाती हैं
बेसन का फेस पैक
स्किन को नेचुरल ग्लो देने के लिए सोनम दो तरह के फेस पैक का इस्तेमाल करती हैं। सन टैनिंग दूर करने के लिए सोनम कपूर बेसन में दूध मिलाकर फेस पैक लगाती हैं। चेहरे के रोम छिद्रों को खोलने और स्किन को तारो ताजा रखने के लिए मुल्तानी मिट्टी फेस पैक लगाती हैं।