लाइव न्यूज़ :

बैसाखी पर दिखना चाहती हैं 'प्योर पंजाबन' तो फॉलो करें ये 5 फैशन-ब्यूटी टिप्स, सबकी नजरें आप पर टिक जाएंगी

By गुलनीत कौर | Updated: April 13, 2019 12:42 IST

बैसाखी पर्व को मनाने के पीछे दो खास वजहें हैं - पहला, इस दिन सिख धर्म के 10वें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की थी और दूसरा, किसान इस दिन को अपनी पकी हुई फसल के कटने की खुशी में मनाते हैं।

Open in App

बैसाखी पंजाबियों का प्रसिद्ध त्योहार है। यह हर साल 14 अप्रैल को मनाया जाता है। उत्तर भारत से लेकर विदेशों में भी जहां कहीं पंजाबी बसे हुए हैं, वे इस पर्व को को धूमधाम से मनाते हैं। बैसाखी पर्व मनाने के पीछे दो प्रमुख कारण होते हैं - पहला है धार्मिक कारण जिसके अनुसार बैसाखी के मौके पर ही सिखों के 10वें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह द्वारा पांच प्यारों को अमृत देकर पूर्ण सिख बनाया गया था। दूसरे कारण के अनुसार बैसाखी पर पंजाब में किसान फसल काटने की खुशी मनाते हैं। 

इस खुशी का प्रदर्शन वे ढोल की ताल पर नाचते-गाते हुए करते हैं। पंजाब में बैसाखी को बेस पैमाने पर मनाया जाता है। सिख गुरुद्वारों में कीर्तन का आयोजन होता है। गली मोहल्लों में लोग ढोल बजाकर, सज-संवर कर बैसाखी का पर्व मनाते हैं। तो इस साल अगर आप भी पूरे हर्षोल्लास के साथ यह पर्व मनाना चाहती हैं और पंजाबन की तरह सजना चाहती हैं तो आगे बताए जा रहे 5 टिप्स को फॉलो कर लें। बैसाखी पर सभी की निगाहें सिर्फ आप पर होंगी। 

1) पंजाबी सूट

पंजाबियों के पारंपरिक पहनावे की बात करें तो पंजाब में लोहड़ी और बैसाखी के मौके पर लड़कियां कुरत के साथ लहंगा पहनती हैं। कढ़ाई से भरी हुई कुर्ती के साथ प्लेन लहंगा पहना जाता है। साथ में हेवी दुपट्टा लिया जाता है। लेकिन आप लहंगे की जगह पर प्लाजो, पटियाला सलवार या सिम्पल सलवार भी पहन सकती हैं।

2) फुलकारी दुपट्टा

अगर आपके पास पूरा पंजाबी सूर नहीं है तो कॉटन की कोई भी कुर्ती के साथ प्लाजो मैच कर लें। साथ में भरी हुई कढ़ाई वाला दुपट्टा ले लें। पंजाब में फुलकारी दुपट्टे को पारंपरिक दुपट्टा माना जाता है। यह थ्रेड वर्क वाला दुपट्टा होता है जो कई सारे रंगों में आता है। यह किसी भी रंग के सूट के साथ मैच्थ किया जा सकता है।

3) कानों में वालियां (बालियां)

पंजाबी फैशन की बात करें तो कानों में ईयरिंग या झुमकों की बजाय पंजाबी लड़कियां भारी गोल वालियां पहनती हैं। ये उनके पंजाबी लुक को पूरा करती हैं। लेकिन अगर आपके पास वालियां ना हो तो आप हेवी झुमके भी पहन सकती हैं। पंजाबी सूट के साथ झुमके भी अच्छी लगते हैं। अगर झुमके गोल्डन रंग के हैं तो बेहतर होगा।

4) जुत्ती (जूती), परांदा

एक पंजाबन का लुक बालों में परांदे और पैरों में जुत्ती के बिना अधूरा है। बैसाखी पर पंजाब में लगने वाले मेलों में चूड़ियां, परांदे, जुत्तियां भरमार में बेची जाती हैं। क्योंकि ये पंजाब के पारंपरिक फैशन का खास हिस्सा मानी जाती हैं। तो बैसाखी पर पंजाबन लुक को पूरा करना है तो ये दो चीजें पहनना ना भूलें।

यह भी पढ़ें: Baisakhi 2019: अपने पंजाबी दोस्तों को बैसाखी भर भेजें ये मजेदार शुभकामना संदेश, बढ़ जाएगी सबकी खुशी

5) एथनिक जैकेट

पंजाब में लड़कियां सूट के ऊपर थ्रेड वर्क वाली एथनिक जैकेट भी पहनती हैं। यह जैकेट उनके पंजाबी लुक को एथनिक टच देती है। लड़कियों के अलावा लड़के भी कुरते के ऊपर कुछ इसी तरह की जैकेट पहनते हैं। ये जैकेट कई रंगों में आती हैं। रंग बिरंगी के अलावा प्लेन जैकेट भी आती हैं। आप अपनी पसंद के अनुसार इन्हें चुन सकती हैं। 

टॅग्स :बैशाखीसिखफैशन
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: एथनिक पहनकर हो गई हैं बोर, तो इस करवा चौथ पहनें इंडो वेस्टर्न आउटफिट; लगेंगी कमाल