लाइव न्यूज़ :

बेदाग़ सुंदरता के लिए हल्दी मास्क में मिलाएं ये एक चीज, लगातार 7 दिन करें इस्तेमाल

By गुलनीत कौर | Updated: November 29, 2018 18:00 IST

स्किन पिगमेंटेशन से अगर छुटकारा पाना है तो इसका भी असर तरीका है कि आप हल्दी मास्क का इस्तेमाल करें। यह असरदार साबित होगा

Open in App

हमारी किचन में ऐसे कई मसाले मौजूद होते हैं जो सेहत के साथ सुंदरता दिलाने के गुणों से भी भरपूर होते हैं। इन्हीं में से एक है हल्दी। हल्दी एक ऐसी चीज है जो हमें इंस्टेंट ग्लो दिला सकती है। इसके अलावा कई सारी स्किन प्रॉब्लम्स को दूर भी करती है। लेकिन ऐसा तभी संभव है जब हम हल्दी को इस्तेमाल करने का सही तरीका जानते हों। सबसे पहले जानते हैं हल्दी के स्किन के लिए फायदे।

स्किन के लिए हल्दी मास्क के फायदे:

- अगर आपकी त्वचा पर किसी भी तरह का इन्फेक्शन है, खुजली होती है या बैक्टीरिया के कारण स्किन खराब हो रही है तो आप हल्दी मास्क जरूर लगाएं- मुंहासों से छुटकारा पाने का भी सबसे आसान और असरदार उपाय है हल्दी। इसके 2 इस्तेमाल से ही मुंहासे दूर हो जाते हैं

- स्किन पर होने वाले दाग-धब्बों को लाइट करके उन्हें दूर करने का कम करती है हल्दी। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट स्किन को नई ताजगी देते हैं- स्किन पिगमेंटेशन से अगर छुटकारा पाना है तो इसका भी असर तरीका है कि आप हल्दी मास्क का इस्तेमाल करें। यह असरदार साबित होगा- झुर्रियों की समस्या बढ़ रही है तो आपको हल्दी मास्क जरूर लगाना चाहिए। कुछ ही दिनों में आपको खुद फर्क महसूस होगा

यह भी पढ़ें: फेशियल पर हजारों रुपये के खर्चे से बचें, सर्दियों में रूखी, सख्त, बेजान त्वचा में तुरंत निखार लायेंगी ये 5 चीजें

हल्दी मास्क लगाने से पहले करें ये एक काम

अगर आपने हल्दी के माध्यम से सुन्दर और बेदाग़-निखरी त्वचा पाने का फैसला कर लिया है तो आपको एक नियम हमेशा याद रखना होगा। नहीं तो हल्दी का फायदा, नुकसान में भी बदल सकता है। 

हल्दी में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट और बैक्टीरिया से लड़ने वाले गुण जितने असरदार होते हैं उतने ही तेज भी होते हैं। हल्दी हर स्किन पर सूट नहीं करती है। इसलिए इसे सीधा चेहरे पर लगाने की बजाय बाजू की स्किन पर ट्राई करें।

हल्दी का थोड़ा-सा मास्क बनाएं। इसकी मोटी परत को अपनी बाजू परा लगाएं। सूखने का इन्तजार करें और फिर धो लें। अब कम से कम 24 घंटे अपनी उस स्किन पर ध्यान दें जहां आपने हल्दी लगाई थी।

अगर हल्दी लगाने के बाद स्किन पर जलन, खुजली, इन्फेक्शन नहीं होता है तो इसका मतलब है कि आप हल्दी को चेहरे पर इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर थोड़ी भी लाल्गी दिखाई दे तो चेहरे पर सिर्फ हल्दी ना लगाएं। इसमें कुछ ना कुछ मिलाकर ही लगाएं। ताकि कोई एलर्जी ना होने पाए।

ऐसे बनाएं हल्दी मास्क

- अगर मुंहासे हैं तो हल्दी में गर्म पानी और शहद मिलाकर लगाएं। अधिक से अधिक पानी मिलाएं ताकि यह मास्क ज्यादा गाढ़ा ना हो- झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए योगर्ट और नींबू में हल्दी मिलाकर लगाएं। अगर आपकी स्किन को हल्दी सूट करती है तो आप हल्दी की मात्रा बढ़ा सकती हैं, अन्यथा कम ही रखें- स्किन एलर्जी हो, ग्लो की कमी हो तो आलोवेरा जेल में हल्दी मिलाकर लगाएं। इससे स्किन बेहद सॉफ्ट बनती है और नैचुरली ग्लो भी करती है- स्किन मुरझाई हुई लगे तो पानी में हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगा लें। चीहें तो इसमें पिसा हुआ बादाम या चावल मिला लें। असर कई गुना बढ़ जाएगा

टॅग्स :स्किन केयरब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन