लाइव न्यूज़ :

हर समय आंखों में सूजन के ये हैं 5 कारण और इलाज भी, जानें और पाएं सुंदर आंखें

By गुलनीत कौर | Updated: July 5, 2019 12:27 IST

नींद पूरी ना होने की वजह से आंखों के नीचे काले घेरे और सूजन दोनों बन जाती है। लगातार यदि कुछ दिन नींद पूरी ना हो तो यह सूजन जल्दी जाती नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देनींद की कमी से आंखों में सूजन बनती हैअधिक नमक खाने से भी आंखों में सूजन आ जाती है

पफी यानी सूजी हुई आंखें आजकल की महिलाओं के लिए बड़ी प्रॉब्लम बनती जा रही है। रोजाना सुबह उठने पर उन्हें अपनी आंखों के नीचे स्किन सूजी हुई दिखती है। घंटों बाद भी यह स्किन वैसे ही रहती है। नतीजा इसे मेकअप के जरिए छिपाना पड़ता है। अगर आपके साथ भी ऐसी प्रॉब्लम आ रही है तो सबसे पहले इसके कारण जानें, क्योंकि कारण में ही इलाज छिपा है। 

1) भरपूर नींद लें

नींद पूरी ना होने की वजह से आंखों के नीचे काले घेरे और सूजन दोनों बन जाती है। लगातार यदि कुछ दिन नींद पूरी ना हो तो यह सूजन जल्दी जाती नहीं है। इसलिए पहले नींद पूरी करें। रात में लगातार 6 से 7 घंटे सोने की आपकी कोशिश आंखों की सूजन दूर कर देगी।

2) अधिक से अधिक पानी पिएं

शरीर में पानी की कमी से भी आंखों में सूजन आ जाती है। बॉडी अगर अन्दर से हाइड्रेट रहेगी तो इसका पॉजिटिव असर स्किन पर भी दिखाई देता है। सुबह उठते ही दो गिलास नार्मल पानी पिएं। रात सोने से पहले भी पानी पिएं।

3) अधिक नमक ना लें

नमक का अधिक सेवन करने से बॉडी में एक खास प्रकार के लिक्विड पदार्थ में कमी आ जाती है। जिसकी वजह से आंखों के नीचे सूजन और काले घेरे बनने लगते हैं। इनसे बचाव के लिए अपनी डायट में नमक का आवश्यक इस्तेमाल ही करें।

यह भी पढ़ें: मॉइस्चराइजर से टोनर तक, हर ब्यूटी प्रोडक्ट की होती है एक्सपायरी डेट, जानें

4) सोने की पोजीशन बदलें

अगर आप साइड पर या पेट के बल सोते हैं तो ट्राई करें की आपका सिर ऊपर की ओर उठा हो। आपका चेहरा और आंखें रात भर किसी तकिये या चादर के बीच फंसे नहीं होने चाहिए।

5) कोल्ड कॉम्प्रेस

पफी आईज को ठीक करने का यह तरीका असरदार और बिना किसी खर्च वाला है। आपको केवल चम्मच को फ्रीजर में ठंडा करना है।  जैसे ही यह बेहद ठंडा अहो जाए, इसे निकालें और चम्मच के पीछे वाले हिस्से से आंखों को दबाएँ। जितना सहन हो उतना ही दबाएँ। इससे सूजी हुई आंखें ठीक हो जाती हैं।

 

टॅग्स :स्किन केयरब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन