मॉइस्चराइजर से टोनर तक, हर ब्यूटी प्रोडक्ट की होती है एक्सपायरी डेट, जानें

By गुलनीत कौर | Published: July 5, 2019 10:48 AM2019-07-05T10:48:13+5:302019-07-05T10:48:13+5:30

Skin Care: Beauty products and their expiry dates | मॉइस्चराइजर से टोनर तक, हर ब्यूटी प्रोडक्ट की होती है एक्सपायरी डेट, जानें

मॉइस्चराइजर से टोनर तक, हर ब्यूटी प्रोडक्ट की होती है एक्सपायरी डेट, जानें

हम में से कई लोग रोजाना मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करते हैं। यह त्वचा के लिए बेहद जरूरी है। हर दूसरी लड़की के बैग में आपको यह जरूर मिल जाएगा। लेकिन क्या इसे खरीदते समय कोई इसकी एक्सपायरी डेट चेक करता है? क्या आपको पता है कि एक मॉइस्चराइजर कब तक सही रहता है? कितने समय के बाद यह इस्तेमाल करने लायक नहीं रहता? अगर आप मॉइस्चराइजर की बोतल पर लिखी तारीख देखकर उसे सच मान लेंगे तो आप गलत हैं। आगे जानिए कैसे:

1) फेसवॉश

क्या आपने अपने फेसवॉश पर कभी उसकी एक्सपायरी डेट चेक की है? आपका फेस क्लींजर कितना टाइम सही रहता है क्या आपको पता है? एक फेस क्लींजर में अगर गांठें बनने लगे, उसका कलर पहले से बदलने लगे तो समझ जाएं इ वह खराब हो गया है। उसे यूज ना करें।

2) मिसेलर वाटर

मेकअप रिमूवर की तरह इस्तेमाल होने वाला मिसेलर वाटर भी कुछ समय के बाद खराब हो जाता है। अगर इसे सही तापमान में ना रखा जाए तो इसका रंग बदलने लगता है। रंग बदलते ही इसे यूज करना बंद कर दें।

यह भी पढ़ें: सिर्फ लड़कियां नहीं, लड़के भी जानें फेशियल कराने के ये 10 फायदे

3) फेस टोनर

मिसेलर वाटर की तरह ही फेस टोनर भी लिक्विड फॉर्म में आता है। इसकी लाइफ 6 से 12 महीने की ही होती है। इसे बनाने की तारीख से 6 महीने के बाद इसमें होने वाले बदलावों पर गौर करें। रंग बदलना, स्मेल्स का बदलना, आदि इशारों को समझें।

4) मॉइस्चराइजर

क्रीम टेक्सचर वाले ये मॉइस्चराइजर एक साल बाद एक्सपायर हो जाते हैं। भले ही पैक पर अधिक समय की डेट लिखी हो, ल;यकीन एक साल के बाद आप इसे इस्तेमाल ना करें। यह स्किन को नुकसान दे सकता है।

5) परफ्यूम

जानकार आपको हैरानी जरूर हो रही होगी लेकिन परफ्यूम की भी एक्सपायरी डेट होती है। 8 से 10 साल तक आप इसे इस्तेमाल करें। 10 साल के बाद भी अगर यह बचा है तो इसे फेंक दें। 

Web Title: Skin Care: Beauty products and their expiry dates

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे