लाइव न्यूज़ :

विश्व भारती विश्वविद्यालय करेगा स्वप्न दासगुप्ता से जुड़ी घटना की जांच, तीन सदस्यीय समिति गठित की

By भाषा | Updated: January 17, 2020 19:19 IST

मामले की जांच करने के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की है जिसमें भाजपा नेता स्वप्न दासगुप्ता ने कहा था कि विश्वविद्यालय में उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया गया था।

Open in App

विश्व भारती विश्वविद्यालय ने भाजपा सांसद स्वप्न दासगुप्ता को आठ जनवरी को कई घंटे तक एक कमरे में बंधक बनाए रखने की घटना की जांच के लिए शुक्रवार को तीन सदस्यीय समिति गठित की। यह घटना तब की है जब दासगुप्ता नये नागरिकता कानून पर व्याख्यान देने के लिए आठ जनवरी को विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचे थे।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "हमने उस मामले की जांच करने के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की है जिसमें भाजपा नेता स्वप्न दासगुप्ता ने कहा था कि विश्वविद्यालय में उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया गया जिसके बाहर भीड़ थी।"

अधिकारी ने बताया कि "उन्हें आठ जनवरी को संशोधित नागरिकता कानून पर एक सभा को संबोधित करना था। समिति एक महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंप देगी।’’ अधिकारी ने कहा, ‘‘समिति 15 जनवरी को विश्वविद्यालय के छात्रों के दो समूहों के बीच कथित झड़प के मामले में भी जांच करेगी।"

टॅग्स :एजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारतCBSE कक्षा 12 के नतीजों पर विवाद: बोर्ड ने कहा- मूल्यांकन में नहीं हुआ AI का इस्तेमाल

भारतCBSE New Rule: अब 9वीं और 10वीं में छात्रों को पढ़नी होंगी तीन भाषाएं, जानिए बोर्ड के इस बड़े फैसले की वजह

भारतCBSE छात्रों के लिए 1 जुलाई से कक्षा नौवीं के लिए तीन भाषाओं की पढ़ाई अनिवार्य

भारतCBI ने पकड़ी NEET पेपर लीक की 'मास्टरमाइंड' टीचर

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना