लाइव न्यूज़ :

UPTET 2019: 1 नवबंर से शुरू होगी यूपी टीईटी एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, जानें नोटिफिकेशन की बड़ी बातें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 19, 2019 17:40 IST

UPTET 2019: यूपीटीईटी की एग्जाम में बैठने के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। यह आवेदन विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट upbasiceduboard.gov.in पर जाकर कर सकते हैं। वहीं, इस बार विभाग ने यूपीटीईटी आवेदन शुल्क बढ़ा दी है।

Open in App

 

उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी प्रयागराज शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी) 2019 की परीक्षा 22 दिसंबर 2019 को होगी। यूपीटीईटी 2019 के लिए 1 नवंबर से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। बता दें कि विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर 31 दिसंबर 2019 को नोटिफिकेशन जारी होगा। 

यूपीटीईटी की एग्जाम में बैठने के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। यह आवेदन विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट upbasiceduboard.gov.in पर जाकर कर सकते हैं। वहीं, इस बार विभाग ने यूपीटीईटी आवेदन शुल्क बढ़ा दी है।

बता दें कि उम्मीदवारों को इस बार 100 रुपये अधिक आवेदन शुल्क देना पड़ेगा।  सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 600 रुपये है जबकि SC-ST वर्ग के लिए 500 रुपये का शुल्क देना होगा। इससे पहले  पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 500 रुपये और एससी-एसटी वर्ग के आवेदकों से 300 रुपये फीस ली गई थी।

यूपी टीईटी 2019 की महत्वपूर्ण तिथियांयूपीटीईटी नोटिफिकेशन की तारीख (UPTET 2019 Notification)- 31 अक्टूबर 2019रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख (UPTET 2019 Registration)- 1 नवंबररजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख (UPTET 2019 Registration Process Ends)- 20 नवंबर 2019आवेदन शुल्क की आखिरी तारीख (UPTET 2019 Fee Payment Ends)- 21 नवंबर 2019 एडमिट कार्ड की तारीख - 12 दिसंबर 2019 यूपीटीईटी एग्जाम की तारीख- 22 दिसंबर 2019

बता दें कि उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षण पदों के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए UPTET राज्य स्तरीय परीक्षाएं आयोजित करता है। योग्य शिक्षक कक्षा 1 से 8 तक पढ़ाने में सक्षम होंगे।

मालूम हो कि जून 2018 में राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने बीएड को प्राथमिक स्तर की कक्षाओं में पढ़ाने के लिए मान्य किया था। उसके बाद से आवेदकों की संख्या में इजाफा हुआ है। 18 नवंबर 2018 को आयोजित टीईटी के लिए तकरीबन 22 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)exam
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

भारतबिहार विद्यालय परीक्षा समितिः 1,699 केंद्र और 15 लाख से अधिक परीक्षार्थी?

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

भारतBoard Exams 2026: बिहार बोर्ड की 12वीं और पश्चिम बंगाल बोर्ड की माध्यमिक परीक्षाएं आज से शुरू, जानें जरूरी दिशानिर्देश

भारतKVS NVS Admit Card 2026: केंद्रीय और नवोदय विद्यालय भर्ती परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना