डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने उत्तर प्रदेश स्टेट एंट्रेस एग्जामिनेशन (UPSEE) काउंसलिंग राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी हो गया है। यह रिजल्ट सोमवार (15 जुलाई) को दोपहर 3 बजे जारी हुआ। उम्मीदवार यूपीएसईई की ऑफिशियल वेबसाइट upsee.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
इस लिस्ट के हिसाब से उम्मीदवार एमटेक, एम आर्क, एम फार्म और एम देस कोर्सेस में एडमिशन ले सकते हैं। बता दें कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने 4 जुलाई तो पहले राउंड का रिजल्ट जारी किया था।
ऐसे देखें रिजल्ट UPSEE counselling 2019 round 2 result
- सबसे पहले छात्र यूपीएसईई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।- यहां UPSEE counselling 2019 round 2 result के लिंक पर क्लिक करें। - यहां पूछी गई जानकारियां दर्ज करें।