लाइव न्यूज़ :

UP Board 12th Result 2018: छात्र हो जाएं अलर्ट! आज इतने बजे आएंगे इंटरमीडिएट के रिजल्ट, यहां करे चेक

By धीरज पाल | Updated: April 29, 2018 09:06 IST

UP Board 12th Result 2018: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड हर साल हाईस्कूल व इंटर के रिजल्ट मई या जून महीने में घोषित करता है। लेकिन इस साल (2018) यूपी बोर्ड के रिजल्ट 29 अप्रैल को घोषित होंगे। छात्र अपने रिजल्ट वेबसाइट upresults.nic.in पर देख सकते हैं

Open in App

इलाहाबाद, 29 अप्रैल:  यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के छात्रों को अब अलर्ट होने की जरुरत है। क्योंकि आज उनके परिणाम जारी होने वाले हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट आज यानि रविवार को जारी होंगे। ऐसे में रिजल्ट को लेकर छात्रों में उत्सुकता और चेहरे पर परेशानी साफ झलक रही होंगी। अच्छे मार्क लाने कि लिए इंटरमीडिएट के छात्र भगवान से कामनाएं और मंदिरों में मत्था टेकते हैं। उत्तर प्रदेश बोर्ड माध्यमिक बोर्ड ने यूपी बोर्ड इंटर के रिजल्ट का समय तय कर दिया है। ताजा खबरों के मुताबिक इंटर का रिजल्ट आज दोपहर 12:30 बजे आएंगे वहीं, बोर्ड हाईस्कूल का रिजल्ट दोपहर 1:30 बजे के बाद जारी करेगा। 

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड हर साल हाईस्कूल व इंटर के रिजल्ट मई या जून महीने में घोषित करता है। लेकिन इस साल यूपी बोर्ड के रिजल्ट अप्रैल महीने में जारी किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं यूपी बोर्ड हर साल हाईस्कूल व इंटर के रिजल्ट अलग-अलग तारीखों को जारी हुए हैं। लेकिन इस बार उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटर की कक्षाओं के रिजल्ट एक ही दिन घोषित कर रहा है। यह जानकारी बोर्ड के सचिव ने दी थी। बोर्ड के मुताबिक दोनों के रिजल्ट जारी होने में तकरीबन एक घंटे का अंतराल रहेगा।

इस साल यूपी बोर्ड 10वीं (हाईस्कूल) की परीक्षाएं 6 फरवरी से शुरू होकर 22 फरवरी तक चली थीं। इनमें 36,55,691 विद्यार्थियों ने 10वीं के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। यह साल 2018 के भारत के किसी प्रदेश के बोर्ड में हुई परीक्षाओं के लिए किसी एक कक्षा के लिए हुए रजिस्ट्रेशन में सबसे ज्यादा है। लेकिन करीब 10 लाख छात्रों ने परीक्षाएं छोड़ दीं। इसके पीछे प्रदेश सरकार और बोर्ड की ओर से बरती गई शख्ती को कारण बताया गया।

छात्र ऐसे करें अपना यूपी बोर्ड 12वीं (इंटरमीडिएट) रिजल्ट 2018 चेक 

1.सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in, upmsp.edu.in पर लॉगइन करें।2. इसके बाद आप यूपी 12वीं के रिजल्ट 2018 लिंक पर क्लिक करें।3. अगले पेज पर अपना रोल नंबर डालें और सब्‍मिट करें।4. रोल नंबर सब्‍मिट करने के बाद आपका यूपी बोर्ड हाईस्कूल  रिजल्‍ट 2018 आपके सामने स्क्रीन पर दिखाई देगा।5.रिजल्‍ट देखने के बाद भविष्‍य के लिए आप अपनी यूपी बोर्ड हाईस्कूल  रिजल्‍ट 2018 मार्कशीट का प्रिंट आउट निकालकर रख सकते हैं।

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सयूपीरिजल्ट.निक.इनयूपी बोर्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHBSE Haryana Board 10th result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, यहाँ एक क्लिक में देखें अपना परिणाम; जानें कैसा रहा इस साल का प्रदर्शन

भारतWBBSE West Bengal Madhyamik 10th Result 2026: wbbsedata.com पर जारी हुआ माध्यमिक का रिजल्ट, देखें अपना स्कोर; जानें किस जिले का प्रदर्शन रहा सबसे बेहतर

भारतMaharashtra HSC Result 2026: उमंग ऐप से डाउनलोड करें MSBSHSE HSC का स्कोरकार्ड, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

भारतUP Board 10th, 12th Results 2026 Declared: 90.42 फीसदी रहा दसवीं का परिणाम और इंटरमीडिएट का 80.38 प्रतिशत

भारतUP Board 10th, 12th Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट क्रैश? ऐसे करें तुरंत चेक

पाठशाला अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज