लाइव न्यूज़ :

UP Board Result 2019: जारी होने वाला है यूपी बोर्ड का रिजल्ट! SMS और वेबसाइट पर ऐसे करें चेक 

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 17, 2019 16:40 IST

Board of High School and Intermediate Education Uttar Pradesh Results 2019: परीक्षार्थी रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर लॉगइन कर या फिर SMS के जरिए अपना परिणाम आसानी से देख सकते हैं। 

Open in App

UP Board Result 2019: यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का परिणाम जल्द जारी होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि बोर्ड अगले सप्ताह के आखिरी तक रिजल्ट जारी कर सकता है। परीक्षार्थी रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर लॉगइन कर या फिर SMS के जरिए अपना परिणाम आसानी से देख सकते हैं। 

UP Board परीक्षा में बैठे 58 लाख छात्र

इस साल उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा में करीब 58 लाख छात्र बैठे थे। वहीं, बोर्ड ने इस साल 7 फरवरी से 2 मार्च, 2019 के बीच 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आयोजित करवाई थीं। 10वीं की परीक्ष 28 फरवरी को खत्म हुई थी, जबकि 12वीं की परीक्षा 2 मार्च को खत्म हुई थी।

UP Board ने पिछले साल इस तारीख को जारी किया था परिणाम

UP Board ने बीते साल 2018 में  29 अप्रैल, 2018 को 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित किये थे। पिछले साल 10वीं और 12वीं, दोनों कक्षाओं के लिए कुल 66.37 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था लेकिन केवल 55 लाख छात्रों ने ही परीक्षा दी थी। करीब 11 लाख 37 हजार छात्रों ने बीच में परीक्ष छोड़ी थी। साल 2018 में 12वीं में यूपी बोर्ड से 72.43 प्रतिशत छात्र पास हुए थे जबकि 10वीं के नतीजे और बेहतर थे। यूपी बोर्ड से 10वीं में 75.16 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। खासकर लड़कियों का प्रदर्शन दोनों बोर्ड में लड़कों से अच्छा था। यूपी बोर्ड से 2018 में 12वीं में 78.8 प्रतिशत लड़कियां पास हुई थीं। लड़कों का प्रतिशत 72.2 का रहा था। ऐसे ही 10वीं भी लड़कों के 72.3 प्रतिशत के मुकाबले 78.8 प्रतिशत लड़कियां पिछले साल यूपी बोर्ड से पास हुई थीं। 

छात्र ऐसे करें परिणाम चेक (UP Board Results)

- 10वीं और 12वीं दोनों के ही नतीजे देखने के लिए आपको सबसे पहले upmsp.edu.in या फिर upresults.nic.in वेबसाइट पर जाना होगा।

- इसके बाद आप यहां 'रिजल्ट' या 'परीक्षाफल' पर जाकर क्लिक करना होगा।

- यहां क्लिक करते ही आपसे आपका रोल नंबर मांगा जाएगा। साथ ही आपको यहां अपना 'स्कूल कोड' भी डालना होगा। आपका 'स्कूल कोड' आपको एडमिट कार्ड पर लिखा मिल जाएगा।

- दोनों चीजों को डालने के बाद 'सबमिट' पर क्लिंक करें, और आपका नतीजा आपके सामने होगा। इसे आप चाहें तो 'सेव' भी कर सकेंगे या फिर इसे डाउनलोड कर इसका प्रिंट भी निकल सकते हैं।SMS से ऐसे करें रिजल्ट चेक

1- मोबाइल के मैसेज बॉक्स में सबसे पहले UP10 टाइप करें

2- इसके बाद स्पेस दें।

3- फिर रोल नंबर टाइप करें।

4- उसके बाद 56263 सेंड करें।

5- कुछ ही पलों में आपका रिजल्ट मोबाइल स्क्रीन पर होगा।

टॅग्स :यूपी बोर्डयूपीरिजल्ट.निक.इनएग्जाम रिजल्ट्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHBSE Haryana Board 10th result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, यहाँ एक क्लिक में देखें अपना परिणाम; जानें कैसा रहा इस साल का प्रदर्शन

भारतWBBSE West Bengal Madhyamik 10th Result 2026: wbbsedata.com पर जारी हुआ माध्यमिक का रिजल्ट, देखें अपना स्कोर; जानें किस जिले का प्रदर्शन रहा सबसे बेहतर

भारतMaharashtra HSC Result 2026: उमंग ऐप से डाउनलोड करें MSBSHSE HSC का स्कोरकार्ड, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

भारतUP Board 10th, 12th Results 2026 Declared: 90.42 फीसदी रहा दसवीं का परिणाम और इंटरमीडिएट का 80.38 प्रतिशत

भारतUP Board 10th, 12th Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट क्रैश? ऐसे करें तुरंत चेक

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना