लाइव न्यूज़ :

Uttarakhand Board Result 2019 : 10वीं और 12वीं के ये हैं टॉपर्स, ubse.uk.gov.in पर ऐसे पता करें नतीजे

By ज्ञानेश चौहान | Updated: May 30, 2019 11:56 IST

इस साल 10वीं में 76.43 फीसदी बच्चे पास हुए हैं, वहीं 12वीं में 80.13 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। 12वीं में लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से अच्छा रहा। लड़कियां 83.79 फीसदी पास हुई जबकि लड़के 76.2 फीसदी पास हुए।

Open in App
ठळक मुद्दे10वीं में 76.43 फीसदी बच्चे पास हुए हैं, वहीं 12वीं में 80.13 फीसदी बच्चे पास हुए हैं।12वीं में लड़कियां 83.79 फीसदी पास हुई, जबकि लड़के 76.2 फीसदी पास हुए हैं।UK Board की परीक्षाएं 1 मार्च 2019 से 27 मार्च 2019 तक आयोजित की गई थीं।

उत्तराखंड बोर्ड (UBSE) ने 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस साल 10वीं में 76.43 फीसदी बच्चे पास हुए हैं, वहीं 12वीं में 80.13 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। 10 वीं में देहरादून की अनंता सकलानी ने 99 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है। ऋषिकेश के अर्पित बर्थवाल ने 98.60 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया है। सितारगंज की सुरक्षि गहतोड़ी तीसरे स्थान पर है। 12 वीं में उत्तरकाशी की छात्रा शताक्षी तिवारी ने 98 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में टॉप किया है। दूसरे स्थान पर सक्षम हैं, जिन्होंने 97.80 अंक हासिल किए हैं।

10वीं और 12वीं के नतीजे उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के चेयरमैन राकेश कुमार कुंवर ने घोषित किए। नतीजे घोषित होने के बाद इन्हें उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर देख सकते हैं।

ऐसे पता करें Uttarakhand Board Result 2019 :इन नतीजों को उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाकर देखा जा सकता है। इन पांच स्टेप्स को फॉलो करके Uttarakhand Board Result 2019 देख सकते हैं।

- सबसे पहले ubse.uk.gov.in या uaresults.nic.in पर जाएं।- वेबसाइट ओपन होने के बाद Result लिंक पर क्ल‍िक करें।- यहां पर रोल नंबर और अन्य मांगी गई जानकारियां भरें।- इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।- ऐसा करने से रिजल्ट ओपन हो जाएगा जिसे देख सकते हैं या डाउनलोड भी कर सकते हैं।

उत्तराखंड के 1,317 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी परीक्षा :उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं 1 मार्च 2019 से 27 मार्च 2019 तक आयोजित की गई थीं। उत्तराखंड बोर्ड की 10 वीं की परीक्षा में इस साल करीब 1,49,950 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। वहीं 12वीं की परीक्षा में 1,24,867 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। ये परीक्षाएं उत्तराखंड के 1,317 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

टॅग्स :यूबीएसई.यूके.जीओवी.इनएग्जाम रिजल्ट्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतJKBOSE Class 11th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड के 11वीं के रिजल्ट जारी, यहां दिए लिंक से अभी चेक करें परिणाम

भारतजम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड रिजल्टः कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी, देखिए जिलेवार प्रतिशत

भारतCBSE Board 10th, 12th Result 2025: जारी हो गया 12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी; यहां जानें फुल डिटेल

भारतउज्ज्वल भविष्य के द्वार खोलने वाला पहला पड़ाव

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना