लाइव न्यूज़ :

TS Inter Result 2020: इंतजार होगा खत्म, तेलंगाना बोर्ड आज जारी करेगा इंटरमीडिएट का रिजल्ट, यहां छात्र आसानी से करें चेक 

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 18, 2020 07:11 IST

TS Inter Result 2020 date and time: इस बार इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा कोरोना वायरस की वजह से लगाए गए लॉकडाउन के चलते प्रभावित हुई। इंटर परीक्षा 23 मार्च 2020 को समाप्त होना थी, लेकिन लॉकडाउन के चलते इसे स्थगित करना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्दे तेलंगाना बोर्ड आज इंटरमीडिएट के 1st और 2nd ईयर का रिजल्ट जारी कर देगा।बोर्ड शाम 3 बजे रिजल्ट घोषित करेगा।

TS Inter Result 2020: तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TSBIE) के इंटरमीडिएट की परीक्षा देने वाले छात्र रिजल्ट के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, जोकि आज खत्म हो जाएगा। तेलंगाना बोर्ड आज इंटरमीडिएट के 1st और 2nd ईयर का रिजल्ट जारी कर देगा। बोर्ड शाम 3 बजे रिजल्ट घोषित करेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bie.telangana.gov.in पर लॉगइन अपना परिणाम देख सकते हैं।

एक अधिकारी का कहना है कि तेलंगाना बोर्ड का रिजल्ट शिक्षा मंत्री पी सबिता इंद्रा रेड्डी घोषित करेंगी। रिजल्ट जारी होने को लेकर बुधवार शाम पांच बजे बोर्ड की ओर से आधिकारिक घोषणा की गई। 

TS Inter Result 2020: लॉकडाउन के चलते रिजल्ट में हुई देरी

इस बार इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा कोरोना वायरस की वजह से लगाए गए लॉकडाउन के चलते प्रभावित हुई। इंटर परीक्षा 23 मार्च 2020 को समाप्त होना थी, लेकिन लॉकडाउन के चलते इसे स्थगित करना पड़ा। इसके बाद 18 मई को भूगोल पेपर- II, आधुनिक भाषा- पेपर II के लिए परीक्षा आयोजित हुई, जिसके बाद अंतिम मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी हुई। अब उत्तर पुस्तिकाओं की जांच पूरी होने के साथ, बोर्ड रिजल्ट घोषित करने की तैयारी में हैं।

TS Inter Result 2020: ऐसे करें रिजल्ट चेक 

स्टेप 1- स्टूडेंट सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबासइट bie.telangana.gov.in या पार्टनर वेबसाइट manabadi.com पर जाएं।

स्टेप 2- यहां TS Intermediate 1st & 2nd Year Result 2020 के लिंक पर क्लिक करें। 

स्टेप 3- इसके बाद छात्र अपना रोल नंबर, नाम और जन्मतिथि दर्ज करें। 

स्टेप 4- कुछ देर बाद होम पेज पर आपका रिजल्ट शो करेगा। 

स्टेप 5- यहां से रिजल्ट को डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें। 

तेलंगाना बोर्ड के बारे में (About Telangana Board)

तेलंगाना राज्य बोर्ड, यानी तेलंगाना बोर्ड हर साल दो उप-डिवीजनों में परीक्षाएं आयोजित करता है। पहला  तेलंगाना माध्यमिक शिक्षा बोर्ड बोर्ड तेलंगाना बोर्ड SSC की परीक्षा आयोजित करता है और तेलंगाना बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट शिक्षा इंटरमीडिएट (11वीं और 12 वीं ) की परीक्षाएं आयोजित करता है। तेलंगाना बोर्ड माध्यमिक शिक्षा (TBSE) का गठन 2014 में हुआ था। 

टॅग्स :टीसबीइइ.कग्ग.गोंव.इनतेलंगाना मंडळ एचएससीतेलंगाना बोर्ड एसएससी रिजल्टतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

कारोबार1,695.54 करोड़ रुपये की लागत, 1327 एकड़ में फैला और 24,400 नौकरी?, वारंगल में पीएम मित्रा पार्क का उद्घाटन

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को कर्नाटक और तेलंगाना का करेंगे दौरा, विभिन्न योजनाओं का रखेंगे आधारशिला और उद्घाटन

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना