लाइव न्यूज़ :

Telangana Board Inter Results 2018: 14 अप्रैल को घोषित हो सकता है रिजल्ट, यहां करें चेक

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 9, 2018 16:36 IST

Telangana Board HSC Inter Results 2018: तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (टीएसबीआईई) की तरफ से तेलंगाना बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम  घोषित करने वाला है। छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट www.tsbie.cgg.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 9 अप्रैलः छात्रों के लिए प्रतीक्षा की घड़ी अब खत्म होने वाली है जो 12वीं की परीक्षा देकर तेलंगाना बोर्ड रिजल्ट 2018 का इंतजार कर रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (टीएसबीआईई) की तरफ से तेलंगाना बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित करने वाला है। छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट www.tsbie.cgg.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

खबरों की मानें तो बोर्ड 14 अप्रैल तक तेलंगाना रिजल्ट घोषित कर सकता है। साथ ही साथ तेलंगाना इंटरमीडिएट प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट एक साथ जारी होने की उम्मीद नहीं जताई जा रही है। हालांकि बोर्ड ने इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अगर कोई छात्र रिजल्ट से संबंधित अपडेट हासिल करना चाहता है तो वह आधिकारिक वेबसाइट पर bie.telangana.gov.in लॉगइन कर अधिक जानकारी हासिल कर सकता है। 

बताया जा रहा है कि इंटरमीडिएट प्रथम वर्ष का रिजल्ट 13 अप्रैल को घोषित किया जा सकता है, जबकि द्वितीय वर्ष का अगले दिन 14 अप्रैल को घोषित किया जा सकता है। इससे पहले बताया गया था कि इंटरमीडिएट के प्रथम वर्ष का रिजल्ट अप्रैल के पहले सप्ताह में रिलीज हो सकता है, जबकि द्वितीय वर्ष का अप्रैल के दूसरे सप्ताह में रिलीज हो सकता है। 

खबरों में बताया गया है कि आंसर की का मूल्यांकन लगभग पूरा हो गया है और परिणाम अब जल्द ही घोषित किए जा सकते हैं और इस सप्ताह के भीतर परिणाम आने की सबसे अधिक संभावना है वास्तविक तिथियों को लेकर अपडेट किया जाएगा।

आपको बता दें कि साल 2018 में इंटरमीडिएट की परीक्षा के प्रथम वर्ष में लगभग 4,36,000 छात्र बैठे थे, जबकि द्वितीय वर्ष में भी लगभग इतने ही छात्र परीक्षा में बैठे थे।

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सतेलंगानाटीसबीइइ.कग्ग.गोंव.इन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

भारतHBSE Haryana Board 10th result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, यहाँ एक क्लिक में देखें अपना परिणाम; जानें कैसा रहा इस साल का प्रदर्शन

कारोबार1,695.54 करोड़ रुपये की लागत, 1327 एकड़ में फैला और 24,400 नौकरी?, वारंगल में पीएम मित्रा पार्क का उद्घाटन

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को कर्नाटक और तेलंगाना का करेंगे दौरा, विभिन्न योजनाओं का रखेंगे आधारशिला और उद्घाटन

भारतWBBSE West Bengal Madhyamik 10th Result 2026: wbbsedata.com पर जारी हुआ माध्यमिक का रिजल्ट, देखें अपना स्कोर; जानें किस जिले का प्रदर्शन रहा सबसे बेहतर

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना