लाइव न्यूज़ :

TBSE Result 2020: त्रिपुरा बोर्ड इस तारीख को जारी करेगा 10वीं का रिजल्ट, छात्र यहां करें सबसे पहले चेक

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 1, 2020 10:06 IST

TBSE Result 2020: त्रिपुरा बोर्ड के 10वीं की परीक्षाएं 3 मार्च, 2020 से शुरू हुईं थीं। कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए देश में लॉकडाउन लगाया गया था, जिसके चलते शेष पेपरों को स्थगित कर दिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देत्रिपुरा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 3 जुलाई को जारी करने जा रहा है।छात्र आधिकारिक वेबसाइट tripuraresults.nic.in पर अपने परिणाम चेक कर सकते हैं।

TBSE Madhyamik Result 2020: त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (टीबीएसई) 10वीं का रिजल्ट 3 जुलाई को जारी करने जा रहा है। छात्रों को रिजल्ट के लिए लंबे समय से इंतजार था। टीबीएसई ने 30 जून को परिणामों को जारी करने की तारीख और समय जारी किया। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट tripuraresults.nic.in पर अपने परिणाम चेक कर सकते हैं। बोर्ड ने पिछले साल 8 जून को रिजल्ट जारी किया था। 

त्रिपुरा बोर्ड के 10वीं की परीक्षाएं 3 मार्च, 2020 से शुरू हुईं थीं। कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए देश में लॉकडाउन लगाया गया था, जिसके चलते शेष पेपरों को स्थगित कर दिया गया था। हालांकि बाद में CBSE और ICSE परीक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट का ऑर्डर आने के बाद राज्य के शिक्षा मंत्री रतन लाल नाथ ने शेष परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय लिया। परीक्षा रद्द होने के बाद बोर्ड अब रिजल्ट जारी करने के लिए तैयार है। 

इस साल 39,000 छात्रों ने त्रिपुरा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है। पिछले साल 8 जून को रिजल्ट घोषित किया गया था और कुल 47,596 छात्रों ने परीक्षा दी थी।

TBSE Result 2020: छात्र ऐसे करें अपने नतीजे चेक

स्टेप 1- छात्र सबसे पहले tripuraresults.nic.in पर लॉगइन करें।

स्टेप 2- इसके बाद 10वीं के नतीजे पर क्लिक करें।

स्टेप 3- इसके बाद नया पेज खुलेगा, इसमें ध्यानपूर्वक पूरी डिटेल भरें, जैसे रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ और अपनी पहचान से जुड़ी जानकारी भरें।

स्टेप 4- सब्मिट पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट सामने स्क्रिन पर होगा। 

स्टेप 5- भविष्य के लिये रिजल्ट का प्रिंटआउट लेना न भूलें।

त्रिपुरा बोर्ड TBSE के बारे में 

भारत के त्रिपुरा राज्य में त्रिपुरा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड एक स्कूल शैक्षिक बोर्ड है। त्रिपुरा बोर्ड ऑफ माध्यमिक शिक्षा की स्थापना 1973 में त्रिपुरा अधिनियम के तहत की गई थी। यह त्रिपुरा सरकार की एक राज्य एजेंसी है और राज्य में माध्यमिक शिक्षा के प्रचार और विकास के लिए जिम्मेदार है। बोर्ड ने 200 9 में माध्यमिक मदरसा शिक्षा की शुरुआत की।

टॅग्स :टीबीएसई बोर्ड माध्यमिक रिजल्ट 2019टीबीएसई.इनत्रिपुराएग्जाम रिजल्ट्स
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

भारतHBSE Haryana Board 10th result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, यहाँ एक क्लिक में देखें अपना परिणाम; जानें कैसा रहा इस साल का प्रदर्शन

भारतWBBSE West Bengal Madhyamik 10th Result 2026: wbbsedata.com पर जारी हुआ माध्यमिक का रिजल्ट, देखें अपना स्कोर; जानें किस जिले का प्रदर्शन रहा सबसे बेहतर

भारतBy-Poll Results Update: 5 राज्य और 7 सीट, बीजेपी खाते में 4, एनसीपी के पास 1 और कांग्रेस ने 2 सीट पर किया कब्जा

भारतDHARMANAGAR Bypoll result: 18290 वोट से मारी बाजी, चक्रवर्ती ने अमिताभ दत्ता को हराया

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना