लाइव न्यूज़ :

NEET 2019 के रजिस्ट्रेशन शुरू, 30 नवंबर से पहले ntaneet.nic.in पर करें अप्लाई

By स्वाति सिंह | Updated: November 3, 2018 13:36 IST

बात दें कि NEET 2019 की परीक्षा 5 मई 2019 को होगी। वहीं, परीक्षा का समय शाम 2 से 5 होगा।

Open in App

नेशनल एलिजबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट (NEET) के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू चुके हैं। केंद्र सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक नेशनल टेस्ट एजेंसी आयोजित कराएंगी। परीक्षा के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2018 है। आवेदन करने के लिए ऑनलाइन ntaneet.nic.in पर जाना होगा। बता दें कि एनटीए हर साल जनवरी व अप्रैल में JEE(मेन) की परीक्षाएं और मेडिकल व डेंटल कोर्सेज में प्रवेश के लिए NEET की परीक्षा फरवरी व मई में आयोजिक कराई जाएंगी। NEET 2019 की परीक्षा 5 मई 2019 को होगी। वहीं, परीक्षा का समय शाम 2 से 5 होगा।

बता दें कि 1 अक्टूबर से लेकर 31 अक्टूबर 2018 तक ऑनलाइन फॉर्म भरे जा चुके हैं। वहीं परीक्षा 3 फरवरी से 17 फरवरी 2019 के बीच आठ चरणों में कराई जाएंगी, जिस में से परीक्षार्थी अपनी पसंद की तिथि का चुनाव कर सकते हैं। इसका रिजल्ट मार्च के पहले हफ्ते तक आ सकता है। वहीं मई में हो रही प्रवेश परीक्षा के फॉर्म मार्च 2019 के दूसरे हफ्ते से ऑनलाइन भरने शुरू हो सकते हैं। जिसके लिए 12 से 26 मई के दौरान आठ चरणों में परीक्षाएं कराई जाएंगी। इसका रिजल्ट जून के पहले हफ्ते तक आ सकता है। 

मालूम हो कि NEET  की प्रवेश परीक्षा तीन घंटे तक आयोजित की जाती है। इसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायॉलजी विषयों से संबंधित 180 प्रश्न पूछे जाते हैं। जिनमें से 90 प्रश्न बायॉलजी और 45 फिजिक्स व 45 केमिस्ट्री से पूछे जाते हैं। जिसके लिए सभी परीक्षार्थी नीट परीक्षा के लिए क्लास 11वीं व 12वीं की एनसीईआरटी की संबंधित विषयों की बुक्स से तैयारी करें तो बेहतर रहेगा। परीक्षा में हर सही जवाब के लिए चार अंक मिलते हैं और गलत के लिए निगेटिव मार्किंग की जाती है।

टॅग्स :नीट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकौन हैं खगड़िया निवासी “संजय” और “गुप्ता”?, नीट छात्रा मौत मामले में सांसद पप्पू यादव ने किया नया खुलासा, केस को आखिरी सांस तक लड़ूंगा

भारतपटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत?, विधानमंडल में विपक्षी दलों ने किया जोरदार प्रदर्शन

भारतबिहार की राजधानी पटना में हुई नीट छात्रा की मौत की जांच अब सीबीआई के जिम्मे

ज़रा हटकेNEET में दो बार फेल छात्र ने MBBS एडमिशन के लिए खुद का पैर काटा!, पुलिस जांच में खुलासा

क्राइम अलर्टपरफेक्ट गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की हत्या, शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट छात्रा की मौत के बाद एक और वारदात

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना