लाइव न्यूज़ :

PSEB 10th Result 2019: पंजाब बोर्ड कुछ ही देर में जारी करेगा 10वीं का रिजल्ट, छात्र यहां आसानी से देखें

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 8, 2019 11:00 IST

PSEB 10th Result 2019: 10वीं बोर्ड की परीक्षा देने वाले छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर आसानी से चेक कर सकते हैं।

Open in App

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (पीएसईबी) के 10वीं का परीक्षा परिणाम (Punjab Class 10th / Matric Result 2019) कुछ ही देर में जारी हो सकता है। बताया जा रहा है कि पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज दोपहर तक जारी कर देगा। 10वीं बोर्ड की परीक्षा देने वाले छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर आसानी से चेक कर सकते हैं।

PSEB 10th Result 2019: परीक्षा में बैठे 3.8 लाख छात्र 

PSEB ने इस साल 10वीं की परीक्षाएं 15 मार्च से 2 अप्रैल 2019 तक आयोजित करवाई थीं। इस परीक्षा में हर साल लगभग 5 लाख छात्र बैठते हैं। लेकिन इस साल बताया गया है कि 10वीं बोर्ड की परीक्षा में कुल 3.8 लाख छात्र उपस्थित हुए हैं।  

PSEB ने पिछले साल नौ मई को जारी किया था रिजल्ट

आपको बता दें, पिछले साल PSEB बोर्ड ने नौ मई को 10वीं का रिजल्ट जारी किया था, जिसमें लुधियाना के श्री हरिकृशनसाहब सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र गुरप्रीत सिंह ने 98 प्रतिशत (कुल 637 अंक) पाकर टॉप किया था। इस साल परीक्षा देने वाले 59.47 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण घोषित किए गए थे। परीक्षा में कुल 3,68,295 छात्र शामिल हुए थे जिनमें से 2,19,034 पास घोषित किए गए थए। पास होने वाले छात्रों में 1,04,828 लड़कियाँ और 1,04,126 लड़के थे। 

PSEB 10th Result 2019: ऐसे कर सकेंगे आप अपने रिजल्ट चेक

1- नतीजे जानने के लिए सबसे पहले आपको www.pseb.ac.in वेबसाइट पर जाना होगा।

2- यहां आप 10th Result, 2019 पर क्लिक करें

3- इसके बाद एक रिजल्ट पेज खुलेगा। यहां आपको अपना रोल नंबर डालना होगा।

4- रोल नंबर को डालने के बाद सब्मिट करने पर रिजल्ट सामने होगा।

5- परीक्षार्थी अपने रिजल्ट की कॉपी का प्रिंट आउट निकालकर भविष्य के लिए रख लें। 

टॅग्स :पीएसईबी पंजाब बोर्ड 10वी रिजल्ट २०१९पीएसईबी.एसी.इनएग्जाम रिजल्ट्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतJKBOSE Class 11th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड के 11वीं के रिजल्ट जारी, यहां दिए लिंक से अभी चेक करें परिणाम

भारतजम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड रिजल्टः कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी, देखिए जिलेवार प्रतिशत

भारतCBSE Board 10th, 12th Result 2025: जारी हो गया 12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी; यहां जानें फुल डिटेल

भारतउज्ज्वल भविष्य के द्वार खोलने वाला पहला पड़ाव

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना