लाइव न्यूज़ :

Odisha BSE Result 2019: कल आ सकते हैं ओडिशा बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, orissaresults.nic.in, www.bseodisha.nic.in पर करें चेक

By स्वाति सिंह | Updated: May 19, 2019 10:25 IST

ओडिशा बोर्ड 10वीं (Odisha BSE Result 2019) के छात्र अपने रिजल्ट का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ओडिशा बोर्ड कक्षा 10वीं (BSE ) के रिजल्ट 20 मई को जारी करेगा है। छात्र अपने रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट orissaresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबोर्ड को परीक्षा के बाद 108 मैथमेटिक्स के आंसर शीट के गायब होने की शर्मिंदगी भी झेलनी पड़ी थी.BSE Odisha Class 10 परीक्षा 2 मार्च 2019 को समाप्त हुई थी.

ओडिशा सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (BSE Odisha) कक्षा 10 के बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट सोमवार (20 मई ) को जारी करेगा। ओडिशा बोर्ड के छात्र रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट orissaresults.nic.in या bseodisha.nic.in पर देख सकते हैं। बीते वर्ष रिजल्ट 7 मई को प्रकाशित किया गया था। bseodisha.ac.in पर भी जा कर रिजल्ट देखा जा सकता है।

BSE Odisha Class 10 परीक्षा 2 मार्च 2019 को समाप्त हुई थी। परीक्षा खत्म होने के बाद बोर्ड को कई परेशानियों से जूझना पड़ा था। इंग्लिश के पेपर को कैंसिल कर दिया गया था और इसे पुनः संचालित किया गया था।

बोर्ड को परीक्षा के बाद 108 मैथमेटिक्स के आंसर शीट के गायब होने की शर्मिंदगी भी झेलनी पड़ी थी। इस कारण से भी रिजल्ट जारी होने में देरी की संभावना जताई गई थी। 

बीते वर्ष 6 लाख छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था जिसमें 4 लाख 86 हजार छात्र सफल हुए थे। लड़कियों ने लड़कों की तुलना में ज्यादा अच्छा प्रदर्शन किया था. इस साल भी इतने ही छात्रों के परीक्षा में भाग लेने की सम्भावना है। 

ओडिशा बीएसई 10 वीं के परिणाम 2019 का रिजल्ट ऐसे करें चेक 

1.  छात्र सबसे पहले अपना रिजल्ट देखने के लिए इन आधिकारिक orissaresults.nic.in, bseodisha.nic.in पर लॉग इन करें।2. वेबसाइट पर लॉग इन करने के बाद आपको वहां रिजल्ट का लिंक दिखेगा। इस लिंक पर क्लिक करें।3. लिकं पर क्लिक करने के बाद अपना रोल नंबर डालें।4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपके स्क्रीन पर होगा।5. यहां से आप रिजल्ट की कॉपी भी डाउनलोड कर सकते हैं।

ओडिशा बोर्ड के बारे में बीएसई ओडिशा शिक्षा अधिनियम 1953 के तहत बनाई गई थी। बोर्ड ओडिशा राज्य में सभी माध्यमिक शिक्षा पर नियंत्रण और मेंटेन करता है। ओडिशा में 10वीं की परीक्षा बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (बीएसई) आयोजित करते हैं।  काउंसिल ऑफ हायर सेकेंड्री एजुकेशन (सीएचएसई) का मुख्यालय कटक में स्थित है। 

टॅग्स :बीएसईओडिशा.एनआईसी.इनबीएसई ओडिशा एचएससी बोर्ड 10वी रिजल्टएग्जाम रिजल्ट्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतJKBOSE Class 11th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड के 11वीं के रिजल्ट जारी, यहां दिए लिंक से अभी चेक करें परिणाम

भारतजम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड रिजल्टः कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी, देखिए जिलेवार प्रतिशत

भारतCBSE Board 10th, 12th Result 2025: जारी हो गया 12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी; यहां जानें फुल डिटेल

भारतउज्ज्वल भविष्य के द्वार खोलने वाला पहला पड़ाव

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना