लाइव न्यूज़ :

पूरे देश में इस साल इंजीनियरिंग में कम होंगी लगभग 80,000 सीटें

By धीरज पाल | Updated: April 9, 2018 07:44 IST

बता दें कि 2012-13 सत्र से इंजिनियरिंग एडमिशन लेने वाले छात्रों की संख्या में तकरीबन 1.86 लाख की कमी आई थी। सीटों में कटौती से लगभग 200 कॉलेज को भी बंद किया जा सकता है। 

Open in App

हर साल लाखों से अधिक छात्र इंजीनियर बनने के लिए बड़े-बडे कोचिंग संस्थाओं में एडमिशन लेते हैं। कड़ी मेहनत के बाद छात्र अच्छे इंजीनियरिंग संस्थाओं में उनका प्रवेश होता है। लेकिन इस साल कई छात्रों को धक्का लग सकता है। क्योंकि इस साल तकरीबन 80,000 सीटों की कटौती की जा सकती है। यह कटौती इस साल ही नहीं बल्कि पिछले चार सालों में लगभग 3.1 लाख सीट कम हुई है।  बता दें कि 2012-13 सत्र से इंजिनियरिंग एडमिशन लेने वाले छात्रों की संख्या में तकरीबन 1.86 लाख की कमी आई थी। सीटों में कटौती से लगभग 200 कॉलेज को भी बंद किया जा सकता है। 

AICTE (ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन) के मुताबिक लगभग 200 इंजीनियरिंग कॉलेजों ने अपने कॉलेजों  को बंद करने के लिए आवेदन किए हैं। ये इंजीनियरिंग कॉलेज नए एडमिशन नहीं लेंगे लेकिन मौजूदा बैच का कोर्स पूरा होने तक सक्रिय रहेंगे। यानी तीन चार साल बाद ये कॉलेज बंद हो जाएंगे। 2018-19 समेत 4 सालों के अंदर इंजिनियरिंग कॉलेजों में करीब 3.1 लाख सीटें कम हो जाएंगी। 

ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन के मुताबिक प्रत्यके साल लगभग 75,000 छात्र कम हो रहे हैं, 2016-17 में अंडरग्रैजुएट लेवल पर दाखिले की क्षमता 15,71,220 थी जबकि 7,87,127 एडमिशन ही हुए थे।यानि उस समय 50 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं ये आंकड़ा 2015-16 में कुछ इस प्रकार रहा। कुल प्रवेश क्षमता 16,47,155 थी जबकि कुल 8,60,357 एडमिशन हुए. इसका मतलब 52 फीसदी की गिरावट आई।

टॅग्स :एजुकेशनइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

पाठशाला अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"