लाइव न्यूज़ :

JEE में केवल गुजराती भाषा पर NTA की सफाई, सभी राज्यों को भेजा था अनुरोध, केवल महाराष्ट्र-गुजरात ने दिखाई रुचि

By विनीत कुमार | Updated: November 8, 2019 13:25 IST

एनटीए के अमुसार शुरू में केवल गुजरात ने अनुरोध किया था कि प्रश्न पत्र गुजराती भाषा में उपलब्ध कराये जाएं। बाद में महाराष्ट्र ने भी जेईई के जरिये उम्मीदवारों का दाखिला लेने का विकल्प चुना।

Open in App
ठळक मुद्देनेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कहा- सभी राज्यों को भेजे गये थे लेकिन शुरू में केवल गुजरात ने रुचि दिखाईएनटीए के अनुसार 2013 में भेजे गये थे अनुरोध, गुजरात के बाद महाराष्ट्र ने भी दिखाई थी रुचि

संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) की परीक्षा में गुजराती भाषा को वैकल्पिक रूप से शामिल किये जाने को लेकर जारी विवाद के बीच 'नेशनल टेस्टिंग एजेंसी’ (NTA) ने सफाई दी है। एनटीए दरअसल जेईई की परीक्षा संचालित कराती है। एनटीए ने बताया है इस संबंध में अनुरोध सभी राज्यों को भेजे गये थे लेकिन केवल गुजरात और महाराष्ट्र ही जेईई (मेन) के जरिये अपने इंजीनियरिंग कॉलेजों में उम्मीदवारों के दाखिले के लिए राजी हुए। 

एनटीए की ओर से जारी बयान के अनुसार, 'जेईई (मेन) परीक्षा 2013 में इस विचार के साथ शुरू की गई थी कि सभी राज्य अपने इंजीनियरिंग छात्रों का जेईई (मेन) के जरिये दाखिला लेंगे। 2013 में सभी राज्यों को अनुरोध भेजा गया था।'

एजेंसी के अनुसार शुरू में केवल गुजरात, राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेजों में जेईई (मेन) के जरिये उम्मीदवारों का दाखिला लेने के लिये राजी हुआ था और उसने अनुरोध किया था कि प्रश्न पत्र गुजराती भाषा में उपलब्ध कराये जाएं। वहीं, 2014 में महाराष्ट्र ने भी जेईई के जरिये उम्मीदवारों का दाखिला लेने का विकल्प चुना और अनुरोध किया कि प्रश्न पत्र मराठी एवं उर्दू में उपलब्ध कराए जाएं। 

दोनों राज्यों ने 2016 में जेईई (मेन) के जरिये राज्य इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले वापस ले लिये। इसलिए मराठी और उर्दू भाषाओं में अनुवाद बंद कर दिया गया। हालांकि गुजरात के अनुरोध पर गुजराती भाषा में अनुवाद जारी रहा। जेईई के अनुसार, 'किसी भी अन्य राज्य ने जेईई (मेन) प्रश्न पत्र किसी अन्य भाषा में उपलब्ध कराने के लिये एजेंसी से संपर्क नहीं किया।'  

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :जेईई एडवांसनेशनल टेस्टिंग एजेंसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET-UG पेपर लीक मामला: मुख्य आरोपी मनीषा मंधारे 14 दिनों की CBI कस्टडी में, कोर्ट ने दी मंजूरी

भारतशिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का ऐलान; अब पेन-पेपर को अलविदा, 2027 में कंप्यूटर पर होगी डॉक्टरी की परीक्षा

भारतNEET 2026 Exam Date: NEET 2026 री-एग्जाम की तारीख तय, पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला; जानें पूरा शेड्यूल

भारतNEET UG 2026 Exam Today: एग्जाम सेंटर में 1:30 बजे बंद हो जाएंगे गेट, NTA ने जारी की फाइनल वार्निंग

भारतNTA की तर्ज पर राजस्थान में बनेगी टेस्ट एजेंसी, राज्य सरकार का ऐलान

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना