लाइव न्यूज़ :

NTA Jee Main Result 2020: आज आ सकती है जेईई मेन आंसर की, ऐसे करें डाउनलोड

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 13, 2020 11:16 IST

NTA Jee Main Result 2020: इस बार छात्र प्रोविजनल आंसर के जरिए आंसर की को चैलेंज कर सकेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देजेईई मेन 2020 की परीक्षाएं 9 जनवरी, 2020 को समाप्त हुईं और नतीजे 31 जनवरी को आएंगे। आंसर की को चुनौती देने के लिए सात दिनों का समय मिलेगा।

NTA JEE Main January 2020 Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन जेईई मेन 2020 परीक्षा का आंसर की आज यानी 13 जनवरी को जारी करेगी। आंसर की वेबसाइट ntajeemain.nic.in पर उपलब्ध होगी जहां से अभ्यर्थी इसे डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए के निदेशक विनीत जोशी ने बताया, 'प्रोविजनल आंसर की सोमवार तक आने की उम्मीद है।'

इस बार छात्र प्रोविजनल आंसर के जरिए आंसर की को चैलेंज कर सकेंगे। सभी आपत्तियां आने के बाद ही फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। आंसर की को चुनौती देने के लिए सात दिनों का समय मिलेगा। आप इस दौरान ऑनलाइन आपत्ति दर्जा करा सकते हैं।

आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए छात्र को हर सवाल के लिए 1000 रुपये प्रोसेसिंग फीस के तौर पर देने होंगे। भुगतान डेबिट/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग से किया जा सकता है। NTA की ओर से चैंलेज की हुई आंसर की का सत्यापन किया जाएगा। उसके बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।

NTA JEE Main 2020 answer key: ऐसे करें डाउनलोड

1. ऑफिशल वेबसाइट ntajeemain.nic.in पर जाएं2. आंसर की के लिंक पर क्लिक करें3. रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर या ऐप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड डालें4. आंसर की स्क्रीन पर आ जाएगी5. इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए प्रिंट आउट ले लें

जेईई मेन 2020 की परीक्षाएं 9 जनवरी, 2020 को समाप्त हुईं और नतीजे 31 जनवरी को आएंगे। कुल 11 लाख छात्रों ने परीक्षा दी है।

टॅग्स :जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम मेनजेईईएडीवी.एसी.इननेशनल टेस्टिंग एजेंसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET-UG पेपर लीक मामला: मुख्य आरोपी मनीषा मंधारे 14 दिनों की CBI कस्टडी में, कोर्ट ने दी मंजूरी

भारतशिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का ऐलान; अब पेन-पेपर को अलविदा, 2027 में कंप्यूटर पर होगी डॉक्टरी की परीक्षा

भारतNEET 2026 Exam Date: NEET 2026 री-एग्जाम की तारीख तय, पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला; जानें पूरा शेड्यूल

भारतJEE Main 2026 Result Declared: मीरा कृष्णा आर एस, सूर्यथेजस एस, गौरी शंकर वी और सार्थक अग्रवाल स्कोर 100 परसेंटाइल

भारतNEET UG 2026 Exam Today: एग्जाम सेंटर में 1:30 बजे बंद हो जाएंगे गेट, NTA ने जारी की फाइनल वार्निंग

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना