लाइव न्यूज़ :

MSBSHSE HSC 12th Result: महाराष्ट्र बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में लड़कियों ने मारी बाजी, देखें ऐसा रहा रिज्लट

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 29, 2019 08:52 IST

MSBSHSE HSC 12th Result: फरवरी-मार्च महीने में हुई 12वीं की परीक्षा में 90.25 प्रतिशत लड़कियां सफल रहीं, जबकि लड़कों की सफलता का प्रतिशत 82.40 रहा. बोर्ड अध्यक्ष शकुंतला काले ने बताया कि इस वर्ष कुल 85.88 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे.

Open in App

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड फॉर सेकंडरी एंड हायर सेकंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) की ओर से आयोजित कक्षा 12वीं की परीक्षा के मंगलवार को घोषित परिणाम में लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फिर एक बार लड़कों को पीछे छोड़ दिया. जिन छात्रों ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा दी है वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

जानिए कैसा रहा MSBSHSE का रिजल्ट

फरवरी-मार्च महीने में हुई 12वीं की परीक्षा में 90.25 प्रतिशत लड़कियां सफल रहीं, जबकि लड़कों की सफलता का प्रतिशत 82.40 रहा. बोर्ड अध्यक्ष शकुंतला काले ने बताया कि इस वर्ष कुल 85.88 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे. परीक्षा के लिए 14,23,503 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था. इनमें से 14,21,936 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 12,21,159 ने सफलता हासिल की. विज्ञान संकाय में 92.60 छात्र विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जबकि कला और वाणिज्य संकाय में यह प्रतिशत क्रमश: 76.45 और 88.28 रहा. 

विभागवार नतीजे 

अगर विभाग के अनुसार नतीजे देखें तो नागपुर विभाग 82.51%, औरंगाबाद विभाग 87.29%, अमरावती विभाग 87.55%, पुणे विभाग 87.88%, मुंबई विभाग 83.85%, कोल्हापुर विभाग 87.12%, नासिक विभाग 84.77%, लातूर विभाग 86.06% और कोंकण विभाग 93.23% छात्र पास हुए हैं। 

Maharashtra Board Result 2019 के रिजल्ट ऐसे करें चेक 

1- छात्र बोर्ड की वेबसाइट mahahsscboard.in, mahresult.nic.in को लॉग इन कर लें.

2- लॉग इन के बाद छात्र साइट के होम पेज पर ( HSC Result 2019) का लिंक होगा. 

3-महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं  के छात्र (MH HSC Result 2019/ Maharashtra Plus two (class 12th) Result 2019) लिंक पर क्लिक करें.

4- अब अपना रोल नम्‍बर और रजिस्‍ट्रेशन नम्‍बर दर्ज करें.

5- सब्मिट का बटन दबाने के बाद आपका रिजल्‍ट (HSC Result 2019) पेज पर आ जाएगा.   

महाराष्ट्र बोर्ड के बारे में... 

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) का गठन 1965  में किया गया. महाराष्ट्र बोर्ड राज्य के कक्षा एसएससी (कक्षा 10) और महाराष्ट्र एचएससी (कक्षा 12) के हर साल परीक्षाएं आयोजित कराता है. परीक्षाएं इस साल फरवरी-मार्च 2018 में आयोजित की गई थी. 

टॅग्स :महाएचएसएससीबोर्ड.इनएग्जाम रिजल्ट्समहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

पाठशाला अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा