लाइव न्यूज़ :

MPBSE 12th Result 2020: एमपी बोर्ड 12वीं की आज होगी परीक्षा संपन्न, जानिए कब तक आएंगे नतीजे

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 15, 2020 13:57 IST

MPBSE 12th Result 2020: कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के शेष बचे पेपरों की परीक्षा रद्द कर दी गई थी। वहीं, 12वीं के शेष पेपर की भी परीक्षा आयोजित करवा ली गई है।

Open in App
ठळक मुद्देएमपी बोर्ड के 12वीं की शेष परीक्षाओं का आज अंतिम पेपर हैं। एमपी बोर्ड 12वीं कक्षा के परिणाम जून के अंत तक जारी किए जा सकते हैं।

MPBSE 12th Result 2020: मध्यप्रदेश बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (MPSBSE) की 12वीं के रिजल्ट का छात्र इंतजार कर रहे हैं। एमपी बोर्ड के 12वीं की शेष परीक्षाओं का आज अंतिम पेपर हैं। इसके बाद बोर्ड रिजल्ट की तैयारियों में जुट जाएगा। बताया जा रहा है कि परिणाम जून के अंत तक जारी कर दिए जाएंगे। हालांकि बोर्ड की ओर से अभी तक रिजल्ट जारी करने की आधिकारिक तिथि का ऐलान नहीं किया गया है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

लॉकडाउन से पहले हो चुके पेपरों का मूल्यांकिया जा चुका है, सिर्फ शेष परीक्षाओं का मूल्यांकन होना बाकी है। इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले अगले 10 दिनों में बचा हुआ मूल्यांकन पूरा कर लिया जाएगा, जिसके बाद रिजल्ट जारी किया जाएगा। 

वहीं, कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के शेष बचे पेपरों की परीक्षा रद्द कर दी गई थी। विद्यार्थियों को शेष बचे हुए पेपरों में बिना परीक्षा दिए पास कर दिया जाएगा। 

मालूम हो कि मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल 2019-2020 की बिना वार्षिक परीक्षा लिए पहली कक्षा से लेकर 9वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के साथ-साथ 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों को पहले ही 28 मार्च को पास कर उन्हें जनरल प्रमोशन दे चुका है। 

MPBSE 12th Result 2020: ऐसे करें रिजल्ट चेक

स्टेप 1- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in, mpresults.nic.in में लॉन इन कीजिए।

स्टेप 2- कक्षा 12वीं के रिजल्ट्स के लिए (MPBSE Result 2020 - MPBSE 12th Result/MPBSE HSSC Result 2020) पर क्लिक कीजिए।

स्टेप 3- अब अपना रोल नंबर और जन्मतिथि अंकित कीजिए।

स्टेप 4- सबमिट बटन दबाते ही आपका रिजल्ट MP 12th Result 2020 Madhya Pradesh Board Bhopal स्क्रीन के सामने आ जाएगा।

स्टेप 5- इसके बाद छात्र अपना रिजल्ट सेव करके प्रिंट भी करा सकते हैं।

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के बारे में 

माध्यमिक शिक्षा मंडल या मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, भारत के मध्य प्रदेश राज्य के स्कूली शिक्षा का एक मंडल है, जो राज्य की उच्च शिक्षा प्रणाली के नीति संबंधी, प्रशासनिक, संज्ञानात्मक और बौद्धिक दिशा को निर्धारित करने के लिए जिम्मेदार है। यह मध्य प्रदेश राज्य में माध्यमिक शिक्षा प्रणाली को विनियमित और निगरानी करता है। यह विभिन्न गतिविधियों को क्रियान्वित और नियंत्रित करता है, जिसमें पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रमों का निर्धारण, परीक्षा आयोजित करना, महाविद्यालयों के साथ संबद्धता प्रदान करना आदि शामिल हैं।

टॅग्स :एमपी बोर्ड 10th रिजल्ट २०१९एमपी बोर्ड एमपीबीएसई 12वी रिजल्ट २०१९एमपीबीएसई.एनआईसी.इनएग्जाम रिजल्ट्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHBSE Haryana Board 10th result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, यहाँ एक क्लिक में देखें अपना परिणाम; जानें कैसा रहा इस साल का प्रदर्शन

भारतWBBSE West Bengal Madhyamik 10th Result 2026: wbbsedata.com पर जारी हुआ माध्यमिक का रिजल्ट, देखें अपना स्कोर; जानें किस जिले का प्रदर्शन रहा सबसे बेहतर

भारतMaharashtra HSC Result 2026: उमंग ऐप से डाउनलोड करें MSBSHSE HSC का स्कोरकार्ड, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना