लाइव न्यूज़ :

MP Board 10th Results 2020: एमपी बोर्ड इस सप्ताह जारी कर सकता है 10वीं का रिजल्ट, जानिए क्या कहा

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 3, 2020 14:32 IST

कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के शेष बचे पेपरों की परीक्षा रद्द कर दी गई थी। विद्यार्थियों को शेष बचे हुए पेपरों में बिना परीक्षा दिए पास कर दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश बोर्ड जल्द 10वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

MP Board 10th Results 2020: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (MPSBSE) जल्द 10वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है। बताया जा रहा है मध्य प्रदेश बोर्ड आज शाम तक रिजल्ट जारी करने की तारीख घोषित कर सकता है। इस बार बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम अलग-अलग तारीख में जारी करने वाला है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, मध्य प्रदेश के बोर्ड सचिव अनिल सुचारी का कहना है कि परिणाम की तारीख आज तय नहीं की गई है। हालांकि बोर्ड 3 जुलाई को परिणाम घोषित करने की योजना बना रहा था, लेकिन किसी कारण से इसमें देरी हुई है। बोर्ड अभी भी इस सप्ताह करने की कोशिश में लगा हुआ है।

एमपी बोर्ड परीक्षा में बैठे 19 लाख छात्र

वहीं, कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के शेष बचे पेपरों की परीक्षा रद्द कर दी गई थी। विद्यार्थियों को शेष बचे हुए पेपरों में बिना परीक्षा दिए पास कर दिया जाएगा। इस साल 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में करीब 19 लाख छात्र छात्राएं शामिल हुए हैं। मालूम हो कि मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल 2019-2020 की बिना वार्षिक परीक्षा लिए पहली कक्षा से लेकर 9वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के साथ-साथ 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों को पहले ही 28 मार्च को पास कर उन्हें जनरल प्रमोशन दे चुका है। 

MPBSE 10th Result 2020: ऐसे करें रिजल्ट चेक

स्टेप 1- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in, mpresults.nic.in में लॉनइन कीजिए।

स्टेप 2- कक्षा 12वीं के रिजल्ट्स के लिए MPBSE Result 2020 पर क्लिक कीजिए।

स्टेप 3- अब अपना रोल नंबर और जन्मतिथि अंकित कीजिए।

स्टेप 4- सबमिट बटन दबाते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन के सामने आ जाएगा।

स्टेप 5- इसके बाद छात्र अपना रिजल्ट सेव करके प्रिंट भी करा सकते हैं।

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के बारे में 

माध्यमिक शिक्षा मंडल या मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, भारत के मध्य प्रदेश राज्य के स्कूली शिक्षा का एक मंडल है, जो राज्य की उच्च शिक्षा प्रणाली के नीति संबंधी, प्रशासनिक, संज्ञानात्मक और बौद्धिक दिशा को निर्धारित करने के लिए जिम्मेदार है। यह मध्य प्रदेश राज्य में माध्यमिक शिक्षा प्रणाली को विनियमित और निगरानी करता है। यह विभिन्न गतिविधियों को क्रियान्वित और नियंत्रित करता है, जिसमें पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रमों का निर्धारण, परीक्षा आयोजित करना, महाविद्यालयों के साथ संबद्धता प्रदान करना आदि शामिल हैं।

टॅग्स :एमपी बोर्ड 10th रिजल्ट २०१९एमपीबीएसई.एनआईसी.इनमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

क्राइम अलर्टछिंदवाड़ा जिला अस्पतालः चाचा ने किया रेप, 5 पांच घंटे तक इंतजार के बाद चिकित्सकीय परीक्षण, ‘सिविल सर्जन’ ने मामले की जांच के आदेश दिए

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना