लाइव न्यूज़ :

MHT CET 2019: आज से शुरू हुई इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा, नागपुर समेत 300 केंद्रों में होंगे एग्जाम

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 23, 2019 08:01 IST

सीईटी-सेल ने इंजीनियरिंग, फार्मेसी, आर्किटेक्चर, होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नालॉजी डिग्री पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया नए सॉफ्टवेयर से ली थी. लेकिन, डीटीई से समन्वय न करने की वजह से परीक्षा पोर्टल ठप पड़ गया और परीक्षा रद्द करनी पड़ी.

Open in App

इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा अब से शुरू हो जाएगी. उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग (डीटीई) के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों की चौथे शनिवार की छुट्टी रद्द करके एक दिन में ही राज्य में 300 सुविधा केंद्र शुरू कर दिए गए हैं. चूंकि पूरी प्रवेश प्रक्रिया नए सिरे से होगी, इसलिए सभी अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेज के साथ मौजूद रहना होगा.

सीईटी-सेल ने इंजीनियरिंग, फार्मेसी, आर्किटेक्चर, होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नालॉजी डिग्री पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया नए सॉफ्टवेयर से ली थी. लेकिन, डीटीई से समन्वय न करने की वजह से परीक्षा पोर्टल ठप पड़ गया और परीक्षा रद्द करनी पड़ी.

इस वजह से सीईटी सेल के सेतु केंद्र से आवेदनपत्र भरने की विद्यार्थियों और अभिभावकों की मेहनत भी बेकार गई. डीटीई के पास इंजीनियरिंग विभिन्न डिग्री पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा के लिए पूर्ण सक्षम मशीनरी उपलब्ध होने की वजह से आखिर सीईटी-सेल ने डीटीई के अधिकारियों को अब प्रवेश प्रक्रिया में शामिल कर लिया है. डीटीई निदेशक डॉ. अभय वाघ ने इसके बाद शनिवार की छुट्टी रद्द करके 300 सुविधा केंद्र एक दिन में शुरू करवाए.राज्य में पुणे, मुंबई, नासिक, औरंगाबाद, अमरावती, नागपुर में सहसंचालकों ने संस्थाओं के प्राचार्यों से संपर्क करके सुविधा केंद्र शुरू करवाए.

टॅग्स :examमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

पाठशाला अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा