लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Board SSC 10th Result 2020: महाराष्ट्र बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, छात्र ऐसे करें चेक

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 29, 2020 11:48 IST

Maharashtra Board SSC 10th Result 2020: महाराष्ट्र बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट 16 जुलाई को घोषित कर दिया था। इस बार 12वीं की परीक्षा (एचएससी) में 90.66% छात्र पास हुए हैं। महाराष्ट्र बोर्ड का स्ट्रीम-वाइज पास प्रतिशत देखा जाए तो साइंस स्ट्रीम के छात्र सबसे ज्यादा पास हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र बोर्ड ने आज 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया हैछात्र अपना रिजल्ट महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर लॉगइन कर चेक कर सकते हैं।

Maharashtra Board SSC 10th Result 2020: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकंडरी एंड हायर सेकंडरी एजुकेशन (MSBSHSE)  आज 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस रिजल्ट के लिए छात्र लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। छात्र अपना रिजल्ट महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर लॉगइन कर चेक कर सकते हैं।

इस साल कोरोना वायरस के चलते लगाए गए लॉकडाउन की वजह से रिजल्ट में देरी हुई है। पिछले साल महाराष्ट्र बोर्ड ने आठ जून को रिजल्ट जारी किया था। लॉकडाउन कारण 10वीं के भूगोल के पेपर को रद्द कर दिया गया था। यह पेपर 23 मार्च को होना था। भूगोल के पेपर में छात्रों को औसत अंक दिए जाएंगे।

12वीं का रिजल्ट 16 जुलाई को हुआ था घोषित

वहीं, महाराष्ट्र बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट 16 जुलाई को घोषित कर दिया था। इस बार 12वीं की परीक्षा (एचएससी) में 90.66% छात्र पास हुए हैं। महाराष्ट्र बोर्ड का स्ट्रीम-वाइज पास प्रतिशत देखा जाए तो साइंस स्ट्रीम के छात्र सबसे ज्यादा पास हुए हैं। विज्ञान में 96.93%, कला में 82.63%, वाणिज्य में 91.27%, और एमसीवीसी में 86.07% छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। पिछले साल की तुलना में 12वीं के छात्र 4.78 फीसदी ज्यादा पास हुए। इस साल 90.66% छात्र उत्तीर्ण हुए हैं, जबकि पिछले साल 85.88% रिजल्ट रहा था। इसके अलावा इस साल भी छात्राओं ने बाजी मारी है। 93.88 फीसदी छात्राएं पास हुई हैं, जबकि छात्रों का रिजल्ट 88.04 रहा है। इस वर्ष 5.84% ज्यादा छात्राएं पास हुई हैं।

MSBSHSE 10th Result 2020: छात्र SMS से ऐसे देखें रिजल्ट

स्टेप 1- छात्र सबसे पहले अपने मोबाइल फोन पर मैसेज बॉक्स खोलें।

स्टेप 2- इसके बाद मैसेज बॉक्स में (exam name) (Seat No) अंकित करें।

स्टेप 3- फिर 57766 पर भेज दें।

स्टेप 4- कुछ समय बाद एसएमएस के जरिए रिजल्ट प्राप्त हो जाएगा।

MSBSHSE 10th Result 2020: ऑनलाइन ऐसे करें रिजल्ट चेक 

स्टेप 1- छात्र बोर्ड की वेबसाइट mahahsscboard.in, mahresult.nic.in को लॉग इन कर लें।

स्टेप 2- लॉगइन के बाद छात्र साइट के होम पेज पर ( SSC Result 2020) का लिंक होगा। 

स्टेप 3- महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं के छात्र लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4- अब अपना रोल नम्‍बर और रजिस्‍ट्रेशन नम्‍बर दर्ज करें।

स्टेप 5- सब्मिट का बटन दबाने के बाद आपका रिजल्‍ट पेज पर आ जाएगा।   

जानिए महाराष्ट्र बोर्ड के बारे में 

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) का गठन 1965  में किया गया। महाराष्ट्र बोर्ड राज्य के कक्षा एसएससी (कक्षा 10) और महाराष्ट्र एचएससी (कक्षा 12) के हर साल परीक्षाएं आयोजित कराता है। 

टॅग्स :महाराष्ट्र एसएससी रिजल्टमहाएचएसएससीबोर्ड.इनएग्जाम रिजल्ट्समहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना