लाइव न्यूज़ :

Maharashtra HSC SSC Exam 2020: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं और 12वीं एग्जाम का टाइम टेबल जारी, ऐसे करें डाउनलोड

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 16, 2019 14:01 IST

Maharashtra MSBSHSE exam Time table 2020: हर साल महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं फरवरी और मार्च में आयोजित करायी जाता है। कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र महाराष्ट्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाकर 2020 एग्जाम का टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं।  

Open in App

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) द्वारा साल 2020 में आयोजित होने वाली बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया है। कक्षा 10वीं और 12वीं  के छात्र महाराष्ट्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।  

मालूम हो कि हर साल महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं फरवरी और मार्च में आयोजित करायी जाता है।  महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा जारी टाइम टेबल के मुताबिक इस साल बोर्ड की कक्षा 10वीं (SSC) की परीक्षाएं 3 मार्च से शुरू होंगी और 23 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। वहीं, महाराष्ट्र बोर्ड की कक्षा 12वीं (HSC) की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होंगी और 18 मार्च 2020 तक चलेंगी। 

छात्रों को बता दें कि महाराष्ट्र 10वीं (एसएससी) और 12वीं (एचएससी) एग्जाम टाइम टेबल को ऑफिशियल वेबसाइट mahahsscboard.in पर अपलोड कर दिया गया है। वेबसाइट के होमपेज पर About HSC/SSC Feb/March 2020 timetable पर जाकर देख सकते हैं।

इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर देखें महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का टाइम टेबल- http://mahahsscboard.in/hsc_online/notification/ssc_2020_x.pdf12वीं का टाइम टेबल (HSC Time Table 2020) यहां से करें डाउनलोड- http://mahahsscboard.in/hsc_online/notification/hsc_2020_voc_x.pdf

महाराष्ट्र बोर्ड के बारे में... 

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) का गठन 1965 में किया गया। महाराष्ट्र बोर्ड राज्य के कक्षा एसएससी (कक्षा 10) और महाराष्ट्र एचएससी (कक्षा 12) के हर साल परीक्षाएं आयोजित कराता है। परीक्षाएं इस साल फरवरी-मार्च 2018 में आयोजित की गई थी। 

टॅग्स :examमहाराष्ट्रमहाराष्ट्र एचएससी परिणाममहाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

पाठशाला अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा