लाइव न्यूज़ :

पॉलिटेक्निक की ओर छात्रों का रुझान कम, सीटें खाली रहने की संभावना

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 6, 2019 10:12 IST

इस वर्ष सरकारी तथा निजी पॉलिटेकनिक महाविद्यालयों में सैकड़ों सीटें रिक्त रहने की संभावना है. संभाग में सरकारी एवं निजी मिलाकर कुल 21 तकनीकी महाविद्यालय हैं. 

Open in App

पॉलिटेकनिक की डिग्री लेने के बाद भी अच्छे वेतन की नौकरी फिलहाल नहीं मिल रही है. जिसके कारण तकनीकी महाविद्यालय की ओर विद्यार्थियों का रुझान कम हुआ है. फिलहाल विद्यार्थी आइटीआइ को प्राथमिकता दे रहे हैं. 

इस वर्ष सरकारी तथा निजी पॉलिटेकनिक महाविद्यालयों में सैकड़ों सीटें रिक्त रहने की संभावना है. संभाग में सरकारी एवं निजी मिलाकर कुल 21 तकनीकी महाविद्यालय हैं. 

इन 21 महाविद्यालयों में 7 हजार 689 सीटों के प्रवेश के लिए अब तक साढ़े तीन हजार से अधिक विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किए हैं. मुंबई, पुणे, ठाणे जैसे बड़े शहरों में निजी कंपनी के साथ-साथ सरकारी विभागों में भी नौकरी नहीं मिल रही. जबकि इससे पहले पॉलिटेक्निक डिप्लोमा, बीई, एमई विद्यार्थियों को अच्छी नौकरी मिलती थी. 

किंतु हाल के दिनों में निजी कंपनियां भी पॉलिटेकनिक डिप्लोमा, बीई, एमई विद्यार्थियों को भाव नहीं दे रहे हैं. कम वेतन पर कंपनियों ने आइटीआइ विद्यार्थियों को नौकरी देने का मन बना लिया है. इसी कारण विद्यार्थी तकनीकी शिक्षा की बजाए आइटीआइ को पसंद कर रहे हैं. पश्चिम विदर्भ के 21 तकनीकी शिक्षा महाविद्यालयों में 7 हजार 689 सीटें उपलब्ध हैं. इतनी सीटें उपलब्ध होने के बाद भी केवल साढ़े तीन हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं. 

इससे तकनीकी महाविद्यालयों में 5 हजार से अधिक सीटें रिक्त रहने की संभावना है. विद्यार्थियों के प्रवेश नहीं लेने के कारण तकनीकी महाविद्यालय सूने नजर आ रहे हैं. कुछ महाविद्यालय बंद भी करने पड़े.

टॅग्स :महाराष्ट्रएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

पाठशाला अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा