लाइव न्यूज़ :

Kerala SSLC Result 2020: केरल बोर्ड आज जारी करेगा 10वीं का रिजल्ट, छात्र ऐसे करें चेक

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 30, 2020 10:55 IST

Kerala SSLC Result 2020: पिछले साल केरल बोर्ड ने 6 मई को 10वीं के रिजल्ट की घोषणा की थी। केरल SSLC परीक्षाओं के लिए 4 लाख से ज्यादा छात्र उपस्थित हुए थे। कुल 98.11% छात्रों ने ये परीक्षा पास की थी। 37,344 छात्रों को ए प्लस डिवीजन मिला था। 

Open in App
ठळक मुद्देकेरल बोर्ड आज 10वीं का रिजल्ट दोपहर दो बजे घोषित करेगा। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट keralaresults.nic.in पर लॉगइन कर अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं। 

Kerala SSLC Result 2020: केरल सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SSLC) की परीक्षा देने वाले छात्र रिजल्ट के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे थे जोकि अब खत्म होने जा रहा है। दरअसल, केरल बोर्ड आज 10वीं का रिजल्ट दोपहर दो बजे घोषित करेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट keralaresults.nic.in पर लॉगइन कर अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं। 

केरल के जनरल एजुकेशन डायेक्टर व कमिश्नर ने कहा है कि 10वीं का परिणाम 30 जून दोपहर 2 बजे ऑनलाइन जारी किया जाएगा। इस साल, 10 की परीक्षाओं के लिए 4.20 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया। इस साल केरल एसएसएलसी परीक्षा मार्च में समाप्त होनी थी लेकिन कोरोना-वायरस के प्रकोप के कारण परीक्षा को स्थगित करना पड़ा। स्थगित किए गए प्रश्नपत्र बाद में 26 मई से 30 मई तक आयोजित किए गए। 

पिछले साल केरल बोर्ड ने 6 मई को 10वीं के रिजल्ट की घोषणा की थी। केरल SSLC परीक्षाओं के लिए 4 लाख से ज्यादा छात्र उपस्थित हुए थे। कुल 98.11% छात्रों ने ये परीक्षा पास की थी। 37,344 छात्रों को ए प्लस डिवीजन मिला था। 

Kerala SSLC Result 2020: 10वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक

स्टेप 1- छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट keralaresults.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2- इसके बाद फिर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3- फिर रोल नंबर और जरूरी जानकारी अंकित करें।

स्टेप 4- सब्मिट करते ही रिजल्ट आपके सामने आ जाएगा।

स्टेप 5- छात्र अपना रिजल्ट भविष्य के लिए डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट आउट लेकर रख सकते हैं।

केरल बोर्ड  के बारे में

स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एससीईआरटी) केरल  भारत सरकार द्वारा आयोजित स्कूल शिक्षा का एक बोर्ड है। बोर्ड इसके साथ संबद्ध स्कूलों के लिए पाठ्यक्रम तैयार करता है। उनका मुख्य शैक्षणिक ध्यान चिकित्सा देखभाल, इंजीनियरिंग और टेलीमार्केटिंग पर है। केरल भारत का पहला राज्य है जो 100% साक्षरता दर हासिल करता है। 

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सकेरलकेरल एसएससीसी १०थ परिणाम २०१९
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतसब कुछ ठीक है?, वीडी सतीशन पर बोले कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल, वीडियो

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना