लाइव न्यूज़ :

JNUSU Election 2019: जेएनयूएसयू इलेक्शन के लिए वोटिंग शुरू, 8 सितंबर को आएंगे नतीजे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 6, 2019 11:58 IST

यह चुनाव आज सुबह 9.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा। इसके बाद दोपहर बाद 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक मतदान होगा। इनके नतीजों की घोषणा आठ सितंबर को की जाएगी।

Open in App

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय  परिसर में छात्र संघ चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है।  इस छात्र संघ चुनाव में वामपंथी छात्र संगठनों से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(ABVP) के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है।

इस चुनाव के लिए मतदान आज सुबह 9.30 बजे से शुरू हुआ जो दोपहर 1 बजे तक होगा। इसके बाद दोपहर बाद 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक मतदान होगा। इनके नतीजों की घोषणा आठ सितंबर को की जाएगी।

बता दें कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) चुनाव से पहले छात्र राजद, बापसा और एनएसयूआई ने गठबंधन करने के लिए कई चरणों की वार्ता की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकलने के बाद पार्टियों ने अकेले-अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया था। कांग्रेस से संबद्ध छात्र संगठन नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) अध्यक्ष पद के लिये चुनाव लड़ रही है।

बिरसा आंबेडकर फूले स्टूडेंट्स एसोसिएशन (बापसा) अध्यक्ष एवं महासचिव पदों के लिए लड़ रहा है जबकि छात्र राष्ट्रीय जनता दल (राजद की छात्र शाखा)अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के पद के लिए चुनाव लड़ रहा है।

 

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJNU छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, कोर्ट ने आरोपी छात्रों को 25000 रुपये के मुचलके पर जमानत मंजूर

भारतJNU Controversy: जिन छात्रों ने PM मोदी और अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाए थे, उन्हें यूनिवर्सिटी से निकाला जाएगा

भारतये अपने आप नारे लगवाते हैं, उन्हें 5 साल से जेल में डाला हुआ है, कांग्रेस नेता का बयान वायरल

भारतशरजील और उमर को जमानत नहीं मिली तो सबकी क़ब्र खोद दो?, कपिल मिश्रा बोले-सांपों के फन कुचले जा रहे हैं, संपोले बिलबिला रहे हैं?

भारतमोदी, शाह की कब्र खोदेगी?, जेएनयू परिसर में पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ विवादास्पद नारे?, खालिद-इमाम को जमानत नहीं, वीडियो

पाठशाला अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए