लाइव न्यूज़ :

हॉस्टल के नियमों को बदलने की तैयारी में जेएनयू, छात्रों का विरोध प्रदर्शन हुआ शुरू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 7, 2019 15:35 IST

बताया जा रहा है कि विश्वविद्यालय न इसका ड्राफ्ट तैयार किया है और सभी स्टेकहोल्डर से 18 अक्टूबर तक इसपर सुझाव मांगे हैं।

Open in App

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में एक बार फिर छात्रों का विरोध प्रदर्शन शुरू हो चुका है। दरअसल, जेएनयू प्रशासन हॉस्टल के नियमों को बदलने विचार कर रहा है। इसको लेकर छात्रों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। 

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2005 में हुए हास्टलों के नियमों को छात्र फिर से नए नियमों के बदलने के पक्ष में नहीं हैं। वहीं, रिपोर्ट के मुताबिक प्रशासन ने जेएनयू में हॉस्टल टाइमिंग रात 11:30 बजे तक करने और मेस में 'सही कपड़े' पहनने को लेकर सुझाव मांगे हैं।  

बताया जा रहा है कि विश्वविद्यालय न इसका ड्राफ्ट तैयार किया है और सभी स्टेकहोल्डर से 18 अक्टूबर तक इसपर सुझाव मांगे हैं। वहीं, इस बदलाव को लेकर छात्र संघ नराजा है। छात्र संघ ने जेएनयू के वाइस चांसलर पर आरोप लगाते हुए कहा कि वीसी जेएनयू में कर्फ्यू राज चलाना चाहते हैं। इसे लेकर रविवार को ही जेएनयूएसयू की जनरल मीटिंग भी रखी गई। बता दें कि हॉस्टल के ये नियम आखिरी बार 2005 में अपडेट हुए थे। 

जानिए क्या होंगे नए नियम

मालूम हो कि जेएनयू में कुल 18 हॉस्टल हैं, इसमें 8 पुरुष, 5 महिला और 5 दोनों के लिए हैं। बताया जा रहा है कि नए नियम ड्राफ्ट के मुताबिक हॉस्टल टाइमिंग रात 11:30 बजे होगी। अगर रात में हॉस्टल में लेट आना है या उस दिन बाहर रहना है तो सीनियर वार्डन को लिखित में देना होगा। वहीं, हॉस्टल के कमरों में खाना पकाना पर पाबंदी होगी। 10.30 के बाद कमरे में कोई विजिटर नहीं आ सकेगा। 

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJNU छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, कोर्ट ने आरोपी छात्रों को 25000 रुपये के मुचलके पर जमानत मंजूर

भारतJNU Controversy: जिन छात्रों ने PM मोदी और अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाए थे, उन्हें यूनिवर्सिटी से निकाला जाएगा

भारतये अपने आप नारे लगवाते हैं, उन्हें 5 साल से जेल में डाला हुआ है, कांग्रेस नेता का बयान वायरल

भारतशरजील और उमर को जमानत नहीं मिली तो सबकी क़ब्र खोद दो?, कपिल मिश्रा बोले-सांपों के फन कुचले जा रहे हैं, संपोले बिलबिला रहे हैं?

भारतमोदी, शाह की कब्र खोदेगी?, जेएनयू परिसर में पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ विवादास्पद नारे?, खालिद-इमाम को जमानत नहीं, वीडियो

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना