लाइव न्यूज़ :

जेएनयू फीस विवाद: 3 महीने से चल रहा है आंदोलन, प्रशासन ने शिक्षकों कक्षाएं बहाल करने को कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 13, 2020 14:28 IST

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में फीस बढ़ोतरी के खिलाफ पिछले तीन महीने से आंदोलन चल रहा है. 5 जनवरी को जेएनयू में जमकर हिंसा भी हुई थी.

Open in App
ठळक मुद्देजेएनयू छात्र संघ के अलावा जेएनयू शिक्षक संघ भी फीस बढ़ोतरी के खिलाफ है.जेएनयू छात्र संघ ने 'असहयोग योजना' की घोषणा की है.

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) प्रशासन ने सोमवार को शिक्षकों को एक परामर्श जारी कर छात्रों के हित में कक्षाएं बहाल करने को कहा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि यह परामर्श जेएनयू शिक्षक संघ के दो पदाधिकारियों के ‘असहयोग योजना’ की घोषणा के बाद जारी किया गया। विश्वविद्यालय ने परामर्श में आरोप लगाया, ‘असहयोग योजना’ की घोषणा ना केवल प्रशासन के परिसर में सामान्य स्थिति तथा शैक्षणिक गतिविधियों को बहाल करने के प्रयास के खिलाफ है बल्कि विश्वविद्यालय की सामान्य कामकाज को बाधित करने की जेएनयू शिक्षक संघ की मंशा को भी दर्शाता है।’

उसने कहा कि हजारों छात्र 2020 शीतकालीन सेमेस्टर के लिए पंजीकरण करा चुके हैं और अन्य पंजीकरण करा रहे हैं। परामर्श में कहा, ‘सभी संकाय सदस्यों को छात्र समुदाय के हित में कक्षाएं और अन्य शैक्षणिक गतिविधियां बहाल करने का सुझाव दिया जाता है।’

जेएनयू छात्र संघ के पदाधिकारियों के अनुसार, ‘‘असहयोग कार्य योजना पर जेएनयू छात्र संघ जीबीएम के संकल्प का तात्पर्य है कि हम 10 जनवरी, 2020 को जारी किए गए दो परिपत्रों का अनुपालन करने से इनकार करते हैं, जिसमें शिक्षकों को पंजीकरण के लिए अपने कार्यालयों में उपस्थित होने और 13 जनवरी 2020 से कक्षाएं और अन्य प्रासंगिक शैक्षणिक गतिविधियां शुरू करने तथा उसी के लिए टाइम-टेबल अपलोड करने के लिए कहा गया है।’’ जेएनयू छात्र संघ ने सभी सहकर्मियों से आम सभा के सभी निर्णय मानने की अपील की है। 

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)दिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार

भारतएसी और आरओ ठीक करने के बाद घर में आता और अकेली महिला को देखकर करता था लूटपाट?, सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर आने के बाद अजय बग्गा अरेस्ट

भारतVIDEO: डॉग लवर महिला ने दिल्ली पुलिस के सामने सिक्योरिटी गार्ड को थप्पड़ और चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना