लाइव न्यूज़ :

JAC Class 10th/Matric Result 2020: झारखंड बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, jac.jharkhand.gov.in पर करें चेक

By धीरज पाल | Published: July 08, 2020 1:16 PM

Jharkhand Board Class 10th Matric Results Declared at jac.jharkhand.gov.in: जेएसी बोर्ड 10वीं/मैट्रिक (Jharkhand Board Class 10 Matric Results) के छात्र अपना रिजल्ट झारखंड बोर्ड (JAC) की ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in या jacresults.com. पर जाकर देख सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in है। यहां से आसानी से रिजल्ट देख सकते हैं।इस साल झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा में कुल 3.8 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council (JAC)) बोर्ड ने आज कक्षा 10वीं/मैट्रिक (Jharkhand Board Class 10th Matric Exam Results 2020) परीक्षा के नतीजे जारी कर दिया है। झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज दोपहर 1 बजे जारी हुआ। ऐसे में जेएसी बोर्ड 10वीं/मैट्रिक (Jharkhand Board Class 10 Matric Results) के छात्र अपना रिजल्ट झारखंड बोर्ड (JAC) की ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in या jacresults.com. पर जाकर देख सकते हैं।

इस साल झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा में कुल 3.8 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। जेएसी बोर्ड 10वीं का एग्जाम इस साल 11 फरवरी 2020 से 28 फरवरी 2020 के बीच आयोजित किया गया था। बता दें कि कोरोना वायरस के चलते लागू लॉकडाउन की वजह से इस साल बोर्ड के कॉपियों में जांचने में देरी हुई, इसकी वजह से झारखंड बोर्ड मैट्रिक का परिणाम देरी से जारी किया जा रहा है। 

बताते चलें कि अगर कोई छात्र झारखंड बोर्ड के 10वीं में फेल हो जाता है तो घबराने की कोई बात नहीं है, वो कंपार्टमेंट एग्जाम दे सकते हैं। यह एग्जाम अक्सर जुन-जुलाई महीने में आयोजित होते हैं, लेकिन इस साल यह एग्जाम अगस्त में आयोजित की जा सकती है। 

बता दें कि साल 2019 में झारखंड बोर्ड 10वीं में रिकॉर्ड 70.77 फीसदी छात्र पास हुए थे। 4 लाख से अधिक छात्रों में से 2 लाख 67 हजार से अधिक छात्रों ने फर्स्ट डिवीजन मार्क से पास हुआ।  

How To Check JAC Board 10th/Matric Result 2020 at jac.jharkhand.gov.in​: छात्र ऐसे करें 10वीं का रिजल्ट चेक  

- छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in, jharresults.nic.in पर जाएं- इसके बाद होमपेज पर ‘JAC Class 10 Result 2020’ के लिंक पर क्लिक करें। - जानकारी जैसे, रजिस्ट्रेशन डिटेल्स, नाम व रोल नंबर या जन्मतिथि दर्ज करें। -  इसके बाद ‘JAC Class 10th/Matric Result 2020’ आपके स्क्रीन पर होगा। -  रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के  लिए  प्रिंट आउल ले लें। 

झारखंड बोर्ड (Know About Jharkhand Board) के बारे में

बिहार से अलग होने के बाद 15 नवंबर 2000 में झारखंड अलग राज्‍य बना और उसके बाद 26 दिसंबर 2003 को झारखंड एकेडमिक काउंसिल की स्थापना की गई, जोकि 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित कराता है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल(जेएसी) राज्य का एक स्कूली बोर्ड है।

यह प्रत्येक वर्ष झारखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षाओें की परीक्षाएं आयोजित कराता है। बिहार से अलग होने के बाद 15 नवंबर 2000 में झारखंड अलग राज्‍य बना और उसके बाद 26 दिसंबर 2003 को झारखंड एकेडमिक काउंसिल की स्थापना की गई, जोकि 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित कराता है। इसका मुख्यालय रांची में स्थित है। 

टॅग्स :जेएसी 10 वी निकालझाररिजल्ट्स.निक.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJAC Board Result 2023: झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं साइंस का रिजल्ट घोषित, 10वीं में 95.38 प्रतिशत, 12वीं साइंस की परीक्षा 81.45 फीसदी छात्र हुए पास

पाठशालाJAC Class 12th Result 2020 Declared Online Live Update: झारखंड बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, यहां सबसे पहले यहां करें चेक

पाठशालाJAC Class 12th Result 2020: झारखंड बोर्ड कुछ ही देर में जारी करेगा 12वीं का रिजल्ट, यहां करें चेक

पाठशालाJAC Class 12th Result 2020: झारखंड बोर्ड के छात्र SMS और ऑनलाइन के जरिए देखें 12वीं का रिजल्ट

पाठशालाJAC Class 12th Result 2020: झारखंड बोर्ड आज जारी करेगा 12वीं का रिजल्ट, छात्र सबसे पहले देखें यहां

पाठशाला अधिक खबरें

भारतCA Inter Result 2023: सीए इंटर नवंबर 2023 का रिजल्ट जारी, जानिए कहां और कैसे देखें

पाठशालाUGC NET December 2023: अभी तक नहीं भरा है फॉर्म, तो हो जाएं सतर्क! कल है अंतिम तिथि

पाठशालाDelhi University: मीडिया इंटर्नशिप करने के लिए छात्रों के पास मौका, जानिए कैसे करें आवेदन

पाठशालाब्लॉग: स्कूल में मोबाइल पर पाबंदी की पहल

पाठशालाHealth Care Sector: दसवीं के बाद आईएचसीई से कोर्स कर ग्रामीण क्षेत्र के हेल्थ केयर में बनाएं करियर