लाइव न्यूज़ :

400 में 400 नंबर, ISC के दो टॉपर्स ने परफेक्ट स्कोर लाकर रचा इतिहास

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 8, 2019 14:23 IST

CISCE AndISC Result 2019: आईसीएसई 10वीं क्लास की परीक्षाएं 26 फरवरी से 28 मार्च 2019 तक आयोजित कराई गई थी। इसके साथ ही आईएससी क्लास की परीक्षाएं 4 फरवरी से 25 मार्च 2019 तक आयोजित कराई गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देCISCE बोर्ड 10वीं में 98.54 फीसदी स्टूडेंट्स परीक्षा में पास हुए, वहीं 96.52 फीसदी स्टूडेंट्स ने 12वीं की परीक्षा पास की। दो छात्राओं के 100 प्रतिशत नंबर मिलने पर सीआईएससीई के सेक्रटरी और चीफ एग्जिक्युटिव अफसर गेरी अराथून ने खुशी जताई है।

सीआईएससीई बोर्ड (CISCE) ISC/10वीं और 12वीं का रिजल्ट 7 मई को आउट हो चुका है।  ISC बोर्ड के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि ISC के दो छात्रों को 100 फीसदी नंबर मिला है। बेंगलुरू की विभा स्वामीनाथन और कोलकाता के देवांग कुमार अग्रवाल ने अपनी कक्षा 12 वीं की आईएससी परीक्षा में 100 प्रतिशत परफेक्ट स्कोर हासिल किए हैं। इस साल 10वीं में 98.54 फीसदी स्टूडेंट्स परीक्षा में पास हुए, वहीं 96.52 फीसदी स्टूडेंट्स ने 12वीं की परीक्षा पास की। 

दो छात्रओं के 100 प्रतिशत नंबर मिलने पर सीआईएससीई के सेक्रटरी और चीफ एग्जिक्युटिव अफसर गेरी अराथून ने खुशी जताई है। छात्र अपना रिजल्ट cisce.org पर आसानी से देख सकते हैं। 

गेरी अराथून ने कहा है कि परफेक्ट स्कोर काउंसिल के लिए एक रिकॉर्ड है। इसको हासिल करने के लिए बोर्ड ने कोई पक्षपात नहीं किया है और नंबर भी बढ़ा कर नहीं दिया है। यह छात्रों के मेहनत का फल है, जिसका पूरा श्रेय उन्हें ही मिलना चाहिए।' 

बता दें कि सीबीएसई 12 वीं रिजल्ट में भी दो छात्राओं ने 500 में से 499 अंक हासिल किए थे। दोनों छात्राओं ने अपने पांच में से चार विषयों में 100 स्कोर किए थे।

साल 2019 में आईसीएसई 10वीं क्लास की परीक्षाएं 26 फरवरी से 28 मार्च 2019 तक आयोजित कराई गई थी। इसके साथ ही आईएससी क्लास की परीक्षाएं 4 फरवरी से 25 मार्च 2019 तक आयोजित कराई गई थी।

टॅग्स :आयसीएसई परिणामसीआईएससीई.ओआरजीआयएससी परिणाम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतCISCE Class 10, 12 Board Exam Timetable 2026: 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी और 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू, देखिए डेटशीट

भारतCISCE ICSE, ISC Results 2025: महाराष्ट्र सीएम देवेन्द्र फडणवीस की बेटी दिविजा ने 10वीं कक्षा की परीक्षा में 92.6 प्रतिशत अंक हासिल किए

भारतCISCE ICSE, ISC Results 2025: आईसीएसई बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित, फटाफट चेक करें अपनी मार्कशीट

भारतISC ICSE Result 2024: CISCE इस साल नहीं जारी करेगा टॉपर्स लिस्ट, बोर्ड ने बताया कारण, जानें

भारतISC ICSE Result 2024: CISCE ने जारी किए 10वीं और 12वीं के नतीजे, ऐसे करें चेक

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना