लाइव न्यूज़ :

जल एवं पर्यावरण पर अगले साल फरवरी में जल सम्मेलन आयोजित करेगा आईआईटी रूड़की

By भाषा | Updated: October 15, 2019 13:14 IST

इस कार्यक्रम के तहत जल विज्ञान से जुड़े आंकड़ों की निगरानी एवं प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन मॉडल एवं पूर्वानुमान, जल संसाधन एवं जलवायु परिवर्तन का मूल्यांकन, भूजल प्रबंधन, बाढ़ एवं प्रबंधन, नदी की व्यवस्था एवं उससे जुड़ा ढांचा, सूखा एवं प्रबंधन, पर्यावरण एवं जल गुणवत्ता प्रबंधन, जल..ऊर्जा..खाद्य गठजोड़, नीतिगत ढांचा से जुड़े आयाम जैसे विषयों पर चर्चा होगी।

Open in App
ठळक मुद्देरूड़की 26 से 28 फरवरी 2020 तक संयुक्त रूप से रूड़की जल सम्मेलन का आयोजन करेंगे । सम्मेलन में अमेरिका, कनाडा, स्पेन, जर्मनी, जापान, नीदरलैंड, ब्रिटेन जैसे देशों के 31 प्रतिष्ठित विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे ।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान :आईआईटी: रूड़की और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाइड्रोलॉजी, रूड़की 26 से 28 फरवरी 2020 तक संयुक्त रूप से रूड़की जल सम्मेलन का आयोजन करेंगे । सम्मेलन में अमेरिका, कनाडा, स्पेन, जर्मनी, जापान, नीदरलैंड, ब्रिटेन जैसे देशों के 31 प्रतिष्ठित विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे ।

आईआईटी रूड़की के निदेशक ए के चतुर्वेदी ने मंगलवार को ‘बताया, ‘‘ फरवरी 2020 में आयोजित होने वाले इस जल सम्मेलन का मुख्य विषय ‘जलवायु परिवर्तन के जल विज्ञान से जुड़े आयाम’ है। इस कार्यक्रम से जल शक्ति मंत्रालय और राज्य सरकार भी जुड़ी है। ’’

इस कार्यक्रम के तहत जल विज्ञान से जुड़े आंकड़ों की निगरानी एवं प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन मॉडल एवं पूर्वानुमान, जल संसाधन एवं जलवायु परिवर्तन का मूल्यांकन, भूजल प्रबंधन, बाढ़ एवं प्रबंधन, नदी की व्यवस्था एवं उससे जुड़ा ढांचा, सूखा एवं प्रबंधन, पर्यावरण एवं जल गुणवत्ता प्रबंधन, जल..ऊर्जा..खाद्य गठजोड़, नीतिगत ढांचा से जुड़े आयाम जैसे विषयों पर चर्चा होगी।

संस्थान के निदेशक चतुर्वेदी ने बताया कि इस कार्यक्रम में अमेरिका, कनाडा, स्पेन, जर्मनी, जापान, नीदरलैंड, ब्रिटेन जैसे देशों के 31 विशेषज्ञ तथा आईआईएससी, आईआईटी, जेएनयू, इसरो से नौ विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे। इस विषय पर विभिन्न अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के लेखकों के 225 लेख एवं शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे और एक तकनीकी समिति इनका मूल्यांकन करेगी। इस कार्यक्रम में एनजीओ, शिक्षाविद, नीति निर्माण से जुड़े लोग भी शामिल होंगे। 

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना