लाइव न्यूज़ :

CA फाइनल रिजल्ट में घोटाला: दिल्ली में 500 छात्रों ने किया विरोध, कर रहे हैं ये दावा

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 15, 2018 20:35 IST

जनवरी 2018 में घोषित हुए सीए फाइनल के परिणामों के खिलाफ छात्रों ने हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट में पिटीशन दर्ज कराई थी।

Open in App

जनवरी 2018 में घोषित हुए सीए फाइनल के परिणामों के खिलाफ छात्रों ने हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट में पिटीशन दर्ज कराई थी। इस मामले में अब गुस्साए छात्रों ने विरोध प्रदशर्न किया है। तकरीबन पांच सौ छात्रों ने दिल्ली आईटीओ के पास  ICAI भवन पर विरोध प्रदर्शन किया है। इनका कहना है कि सीए फाइनल रिजल्ट में कोई बहुत बड़ा घोटाला हुआ है। 

छात्रों की मांग है कि दिल्ली हाईकोर्ट इस मामले पर जांच करें। छात्रों ने बताया कि 17 जनवरी को घोषित सीए फाइनल रिजल्ट में इंडिया लेवल पर तकरीबन 260 छात्रों को असफल दिखाया गया है।

इस गलती के लिए अधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन भी जारी किया गया था। जिसमें संस्थान ने यह सफाई दी थी कि ऐसा तकनीकी खराबी के कारण हुआ था। छात्रों ने यह दावा किया है कि सीए की परीक्षा उतर पुस्तिका को जांच करने के लिए संस्था के पास कोई स्केल नहीं हैं। 

प्रदर्शन कर रहे छात्रों के मुताबिक पहले जारी हुए रिजल्ट में 24284 छात्रों को पास किया गया था। लेकिन बाद में दूसरी बार रिजल्ट जारी कर के 19104 छात्रों को ही पास बताया गया। ऐसे में 5 हजार छात्रों को पास करने के बाद फेल कर दिया गया।

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना